Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

केबल चोरी की खबर चलाने पर पत्रकारों को दबंगों ने पीटा, 11 के खिलाफ मुकदमा!

चंदौली जिले में केबल चोरी और बिजली विभाग से जुड़ी खबर प्रसारित करने पर कथित दबंगों द्वारा पत्रकार की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित रघु बिंद निवासी बरौली ने अलीनगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 5 दिसंबर 2025 को बिजली विभाग से संबंधित खबर चलाने के बाद उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन कर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित के अनुसार फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बिजली विभाग से जुड़े एक कर्मी का रिश्तेदार बताया और खबर हटाने का दबाव बनाया। इसके बाद जब रघु बिंद कठौरी पहुँचे तो वहाँ पहले से ही कई लोग जमा थे। आरोप है कि इसी दौरान कथित दबंग बब्बू बिंद पुत्र नकचक बिंद निवासी कठौरी सहित अन्य लोगों ने उन्हें पुलिया के पास घेरकर मारपीट की और धमकाया। पीड़ित का कहना है कि धमकी और गाली-गलौज की ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है।

मामले की शिकायत पर अलीनगर पुलिस ने एक नामजद आरोपी और करीब 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी अनिल पांडे ने बताया बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले में BNS की धारा 191(2), 115(2), 352 तथा 351(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच जारी है और आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देखें एफआईआर की प्रति…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन