Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

शेव कराने पार्लर पहुंचे यशवंत को एक माडर्न हजाम ने क्या से क्या बना दिया! देखें तस्वीरें

Yashwant Singh : कल शेव कराने गया तो पार्लर में एक मॉडर्न सोच वाला ज्ञानी वर्कर मिला। उसने मेरे मूंछ बाल दाढ़ी को समुचित दशा-दिशा देने का दृढ़ प्रतिज्ञ इरादा जाहिर किया। उसके फेंकूपने वाले तेवर के भ्रम जाल में ऐसा किंकर्तव्यविमूढ़ सा हुआ कि सहमति में सिर हिलाते गया।

घण्टे भर तक प्रयोग करने के बाद आखिर में उसने ज्ञान दिया कि आपकी शकल ऐसी है तो हेयरकट ये वाला परफेक्ट है और जमाना क्लीन शेव का रहा नहीं सो ये मुसटैच स्टाइल फब रहा आप पर।

हासिल क्या रहा मेरे लिए, ये तो नहीं मालूम लेकिन भाई साहब ने कैलकुलेटर पर जोड़कर जो बिल बताया उससे ठगा सा महसूस करने लगा। लेकिन वह दूरदर्शी मुझ में इतनी हवा भर चुका था कि हंसते हंसते जेब कटवा कर सीना ताने पार्लर से बाहर निकला। पीछे मुड़ एक बार नाम ठीक से पढ़ बुदबुदाते हुए दोहरा लिया ताकि भूल कर भी इस वाली दुकान में कदम न रखूं..

भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह की एफबी वॉल पर प्रकाशित उपरोक्त स्टेटस पर आए मजेदार कमेंट्स को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें…

Yashwant FB status


Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन