Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दिनेश अग्रहरि ने मनी9 के शानदार सफर को विराम दिया!

दिनेश अग्रहरि-

दो साल तक किसी संस्थान और साथियों के साथ काम करने के बाद विदाई समारोह काफी भावुक करने वाला क्षण होता है. मुझे लग रहा था कि मैं रुआंसा हो जाऊंगा, लेकिन मनी9 के साथियों ने ऐसा होने नहीं दिया… जैसे हम हंसते—मुस्कुराते काम करते हैं, वैसे ही मेरी विदाई भी हुई..

मनी9 का यह सफर बेहद शानदार रहा.. निस्संकोच यह कहूंगा कि मनी9 जीवन के सबसे बेहतरीन संस्थानों में से एक रहा.. यहां के लीडर्स के बारे में क्या लिखूं.. बिना किसी रेफरेंस या परिचय के अंशुमान सर और शुभम सर ने मुझे एक फोन कॉल पर बुलाकर नौकरी दी थी… अंशुमान सर आर्थिक पत्रकारिता क्षेत्र के बेस्ट संपादकों में से हैं…

इसके बाद यहां जो कुछ सीखने को मिला वह मेरे लिए खुद भी हैरान करने वाला था.. मेरी प्रतिभा के इतने डायमेंशन उजागर हो गए कि दूसरे लोगों केे साथ मैं खुद भी चकित रहा… यहां सबको अवसर देने का जो माहौल है उसकी वजह से मैंने यहां वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग से लेकर एक्टिंग तक में हाथ आजमा लिए…
यहां के साथियों की भी सराहना करनी होगी, जो काफी कूल रहकर इतने कोआपरेटिव तरीके से काम करते हैं कि मजा आ जाता है.. इतना अच्छा माहौल बनाने में टीम के हर सदस्य का योगदान अहम है..

जीवन की अपनी कुछ निजी प्राथमिकताओं की वजह से एक नए सफर की ओर जा रहा हूं.. लेकिन अंशुमान सर और शुभम सर की लीडरशिप में यह संस्थान सफलता के शिखर को छुए यही कामना है…

दिनेश अग्रहरि टीवी9 ग्रुप के मनी9 डिजिटल में एसोसियेट एडिटर थे।

सौजन्य- एफबी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन