Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

टाइम्स नाउ में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव एडिटर बनाए गये रितांग्शु भट्टाचार्य

Man in a black suit and white shirt posing in a Times Now TV studio backdrop with large newsroom screens.

रितांग्शु भट्टाचार्य ने Times Now में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्हें टेलीविजन और मल्टीमीडिया न्यूजरूम में 16 साल से ज्यादा काम करने का अनुभव है।

रितांग्शु ने लिंक्डइन पर नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा करते हुए कहा कि टाइम्स नाउ के साथ यह नई पारी उनके लिए नई चुनौतियों और जिम्मेदारियों के साथ काम करने का अवसर है। वह अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए चैनल की आगे की यात्रा में योगदान देने के लिए उत्साहित हैं।

टाइम्स नाउ में वह मैनेजिंग एडिटर जक्का जैकब और एग्जीक्यूटिव एडिटर श्रेया धौंडियाल के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लगातार बदलने वाला पेशा है और हर नई भूमिका सीखने, कुछ नया करने और अपनी क्षमताओं को बेहतर बनाने का मौका देती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन