Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

विजडम इण्डिया के संपादक शील कुमार शुक्ला ‘इंडियन प्रेस एसोसिएशन’ के अध्यक्ष चुने गये, देखें तस्वीरें..

विजडम इण्डिया के संपादक श्री शील कुमार शुक्ला को देश की 43 वर्ष पुरानी संस्था ‘इंडियन प्रेस एसोसिएशन’ का अध्यक्ष चुना गया. इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में संस्था की तरफ से शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के साथ ‘वर्तमान परिवेश में भारतीय मीडिया की भूमिका’ विषय पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया.

शपथ ग्रहण के बाद श्री शील कुमार शुक्ला एवं कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं वक्ता के तौर पर राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत, सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और हरियाणा तथा कई राज्यों के एडवोकेट जनरल रह चुके डॉ रोमेश गौतम, बेस्ट सेलर बुक बखरी के लेखक एवं आजतक के पूर्व संपादक श्री विकास मिश्रा, मीडिया की सशक्त आवाज और भड़ास4मीडिया के संस्थापक एवं संपादक श्री यशवंत सिंह, भारत एक्सप्रेस के खोजी एवं तेज तर्रार पत्रकार श्री देवनाथ और न्यूज18 के एसोसिएट एडिटर श्री अमित गंजू उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का संचालन सहारा समय की न्यूज एंकर अमोलाशील शुक्ला जी ने किया और कार्यक्रम के मुख्य आयोजक, इंडियन अल्टरनेटिव मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ वी कुमार रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन