11 अप्रैल, 2026 की शाम को नेशनल हिंदी न्यूज चैनल भारत 24 के लोकप्रिय शो “The JC Show” का प्रसारण हुआ। इस शो में चैनल के CEO और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने चैनल ANCHORS के साथ “आखिर क्यों लड़खड़ा रहा सीजफायर? … लेकिन भारत में मोदी पर पूरा भरोसा?” शीर्षक से रात 9:00 बजे प्रसारित करीब 1.30 घंटे के एपिसोड में वैश्विक राजनीति और विशेष रूप से अमेरिका-ईरान युद्ध के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर गहरा विश्लेषण प्रस्तुत किया।
डॉ चंद्र ने कहा कि जहाँ पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है, वहीं भारत में स्थितियां सामान्य रहने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की प्रभावी ‘माइक्रो-मॉनिटरिंग’ को जाता है। डॉ.जगदीश चंद्र के अनुसार मोदी इस ऑपरेशन को किसी ‘घर के व्यक्तिगत काम’ की तरह डील कर रहे हैं, जो रोजाना दो घंटे खुद स्थिति की निगरानी करते हैं और ‘सिटिजन सेफ्टी फर्स्ट’ के अपने संकल्प को सिद्ध कर रहे हैं। उन्होंने मोदी की प्रशंसा करते हुए इसे एक ‘डिप्लोमैटिक मिरेकल’ बताया कि कट्टर दुश्मन देशों के बीच भी भारत सबका मित्र बना हुआ है और हमारे जहाज तिरंगा लगाकर सुरक्षित मार्ग (Safe Passage) प्राप्त कर रहे हैं।
डॉ. जगदीश चंद्र की उस सटीक भविष्यवाणी की भी व्यापक चर्चा हो रही है, जो उन्होंने इस्लामाबाद में चल रही शांति वार्ता को लेकर की थी। जब दुनिया की नजरें इस्लामाबाद वार्ता पर टिकी थीं, तब डॉ.जगदीश चंद्र ने स्टूडियो से ही शो की रिकॉर्डिंग के दौरान दो टूक कह दिया था कि यह सीजफायर अपनी ‘अंतिम सांसें’ गिन रहा है और इसके सफल होने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने इस विफलता का मुख्य कारण ‘ट्रस्ट डेफिसिट’ (भरोसे की कमी) और डोनाल्ड ट्रंप के ‘व्हिम्सिकल’ (मनमौजी) व्यवहार को बताया था। डॉ. जगदीश चंद्र ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान केवल एक ‘पोस्ट ऑफिस’ की तरह काम कर रहा है जिसका रिमोट कंट्रोल वाशिंगटन में बैठा है, इसलिए इस वार्ता का फ्लॉप होना पहले से ही तय था।
उन्होंने मोदी को एक ‘सेंसिबल और विजनरी’ लीडर बताते हुए ट्रंप के ‘विनाशकारी दृष्टिकोण’ से तुलना की और कहा कि आज पूरी दुनिया मोदी की ‘संवाद की राह’ को ही एकमात्र उम्मीद के रूप में देख रही है। डॉ.जगदीश चंद्र का यह विश्लेषण न केवल भारत की बढ़ती कूटनीतिक शक्ति को दर्शाता है, बल्कि एक शांतिदूत के रूप में प्रधानमंत्री मोदी की अंतरराष्ट्रीय छवि को भी पुख्ता करता है।
गौरतलब है कि ‘The JC Show’ की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है, पूरे देश में इस शो को यूट्यूब पर 2 लाख 20 हजार से ज्यादा दर्शकों ने LIVE देखा,..जो कि उस समय के सभी यू ट्यूब चैनलों में नं. 1 पोजिशन पर रहा,,पूरा एपिसोड देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…


