Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कितनी बदल गई अयोध्या; सलाद की एक प्लेट, कीमत 235 रुपए!

खुशदीप सहगल-

अयोध्या में 235 रुपए की सलाद की प्लेट…

माहौल क्या है’ वाले पत्रकार राजीव रंजन मेरे पुराने मित्र हैं. ‘ज़ी न्यूज़’ और ‘न्यूज़ 24’ में हम दोनों ने साथ काम किया. राजीव रंजन का रिपोर्टिंग का एक ख़ास और ठेठ कॉमनर अंदाज़ है. अनफिल्टर्ड और बिना किसी स्क्रिप्ट आम लोगों के बीच जाकर घुल-मिल कर बात करना…

राजीव रंजन वरिष्ठ पत्रकार

राजीव रंजन के शो ‘माहौल क्या है’ की कितनी पॉपुलेरिटी है ये इसी से पता चलता है कि जाने-माने अभिनेता मनोज वाजपेयी ने एक बार कहा था कि मौका मिले तो वो राजीव रंजन के किरदार को बड़े पर्दे पर निभाना चाहेंगे…

राजीव रंजन 6 जुलाई को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक कवर करने अयोध्या पहुंचे. वहां भी कॉमन लोगों और श्रद्धालुओं से उनकी बातचीत का सिलसिला जारी रहा…

कल राजीव रंजन ने ‘X’ पर दो पोस्ट कीं. पहली पोस्ट में उन्होंने सलाद की प्लेट और बिल की एक फोटो भी शेयर की. साथ में लिखा-

“कितना बदल गई अयोध्या, एक पूरा टमाटर नहीं, एक पूरी प्याज नहीं, एक न पूरा गाजर और न खीरा.. पूरा नींबू भी नहीं और ये सितारा होटल भी नहीं.. और इस सलाद की कीमत 235 रुपए.. राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट…”

अपनी दूसरी पोस्ट में राजीव रंजन ने लिखा-

“अयोध्या आने वाले मेरे जैसे सामान्य लोगों के लिए एक सलाह है.. आप होटल में रूकिए.. बहुत और अच्छे होटल हैं.. पर आप खाइए लोकल दुकानों पर… होटलों में खाने,, नाश्ते का उलजलूल रेट है.. सड़क किनारे लोकल दुकानों पर स्वाद भी अच्छा, पैसे भी.. और हां खुरचन पेडा जरूर खाइएगा और घरवालों के लिए ले जाएं…”

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन