Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर विवाद: दूसरे दिन भी सवालों में गोविंद देव गिरी, रिपोर्टर से बोले— ‘मैं इस्तीफा नहीं दूंगा’

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी लगातार मीडिया के सवालों का सामना कर रहे हैं। एक दिन पहले एबीपी न्यूज के रिपोर्टर के सवालों पर उनकी तीखी प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें भारत समाचार के रिपोर्टर ने उनसे इस्तीफे और जवाबदेही को लेकर सीधे सवाल किए।

वीडियो में रिपोर्टर पूछता है, “आपने इस्तीफा क्यों नहीं दिया? जिम्मेदारी तो आपकी भी बनती है। कोषाध्यक्ष तो आप ही थे। जिम्मेदारी के निर्वहन में विफल रहे।”

इस पर स्वामी गोविंद देव गिरी जवाब देते हैं, “आप कुछ भी कह सकते हैं। मेरा इस कांड से कोई वास्ता नहीं। मैं इस्तीफा नहीं दूंगा। इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। मैं इस्तीफा नहीं दूंगा।”

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

एक दिन पहले भी वायरल हुआ था वीडियो

इससे पहले एबीपी न्यूज के रिपोर्टर द्वारा चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और इस्तीफे पर सवाल पूछे जाने के दौरान भी गोविंद देव गिरी नाराज दिखाई दिए थे। उस वीडियो में वे रिपोर्टर का माइक पकड़ते नजर आए थे और इस्तीफे के सवाल पर कहा था, “मैं इस्तीफा क्यों दूंगा?” यह वीडियो भी व्यापक रूप से साझा किया गया था।

आरोपों पर ट्रस्ट की ओर से क्या कहा गया?

राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं को लेकर विभिन्न आरोप और दावे सामने आए हैं। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से इन आरोपों का खंडन किया गया है और कहा गया है कि मंदिर के धन और संपत्तियों का प्रबंधन नियमानुसार किया जा रहा है।

फिलहाल, कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इस मामले में संबंधित पक्षों के दावों और जवाबों पर सार्वजनिक बहस जारी है।

संबंधित खबर…

एबीपी न्यूज़ के सवालों से झुंझलाए गोविंद देव गिरी, रिपोर्टर के माइक पर हाथ मारा, देखें वीडियो

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन