Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

नेटवर्क18 और न्यूज़24 में हिंदी एंकर से लेकर कई पदों पर वैकेंसी!

मीडिया कंपनी Network18 ने सोशल मीडिया विभाग में नेतृत्व स्तर के पदों पर भर्ती निकाली है। कंपनी ने Cluster Lead – Social Media और Deputy Lead – Social Media पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। दोनों पद नोएडा कार्यालय के लिए हैं।

Cluster Lead – Social Media पद के लिए 8 से 10 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। चयनित उम्मीदवार को प्लेटफॉर्म स्ट्रेटजी, ऑडियंस ग्रोथ, रियल-टाइम न्यूज पब्लिशिंग, सोशल मीडिया एनालिटिक्स, परफॉर्मेंस इनसाइट्स तथा टीम लीडरशिप और न्यूजरूम सहयोग की जिम्मेदारी निभानी होगी।

Deputy Lead – Social Media पद के लिए 4 से 7 वर्ष के अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर सोशल मीडिया कैंपेन, कंटेंट प्लानिंग, कम्युनिटी एंगेजमेंट, प्लेटफॉर्म ऑप्टिमाइजेशन, रिपोर्टिंग, ट्रेंड स्पॉटिंग और क्रिएटिव एग्जीक्यूशन का अनुभव अपेक्षित है।

इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन [email protected] पर भेज सकते हैं।


हिंदी न्यूज़ चैनल News24 ने टीवी न्यूज़ एंकरों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कंपनी ऐसे युवा और ऊर्जावान (Young and Dynamic) उम्मीदवारों की तलाश कर रही है, जिन्हें टीवी पत्रकारिता का अनुभव हो और स्क्रीन पर प्रभावी प्रस्तुति देने का कौशल हो।

भर्ती विज्ञापन के अनुसार, उम्मीदवार के पास 2 से 5 वर्ष का एंकरिंग अनुभव होना चाहिए। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़, प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ टीवी एवं डिजिटल मीडिया की समझ होना आवश्यक है।

इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे [email protected] पर भेज सकते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन