Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

नये भारत में मोदीजी ने एक नया सैलून खोला है जिसमें देश के खरबपतियों का हेयर कट होता है!

Video thumbnail: man in a peaked cap and glasses beside a bold news headline about NCLT ruling reducing liability in a Vivek Infracon loan case.

शीतल पी सिंह-

हेयर कट…. जी, नये भारत में मोदी जी ने एक नया सैलून खोला है जिसमें देश के खरबपतियों का हेयर कट होता है!

इस सैलून का नाम है NCLT, खरबपति यहाँ हमारे बैंकों का हज़ारों करोड़ जीम चुकने वाले बहीखाते जमा करते हैं, NCLT इन खातों में हमारे आपके द्वारा बैंकों में जमा किये गए पैसों का हेयर कट करती है और खरबपति के सिर से अनावश्यक कर्ज के बोझ को छाँटकर उसे पुनः व्यवस्था को जीमने लायक़ तरोताज़ा कर देती है।

बैंक ग्लिसरीन डली हुई आँखों से रोने का अभिनय करते हुए बाहर निकल जाते हैं और खरबपति अपने चॉपर या प्लेन में फुर्र हो जाता है!

फ़िलहाल ताज़ा मामला जी न्यूज़ एंपायर के सुस्थापित फ्राड माननीय सुभाष चंद्रा जी का है । इन भलेमानस पर बैंकों ने बाइस हज़ार करोड़ रुपये का क़र्ज़ लाद रखा था! ये हेयर कट के लिए NCLT में गये और कुल सवा छह करोड़ रुपये में देशभक्त बनकर हलके फुलके होकर बाहर निकले।


CNBC Awaaz Facebook post: Hindi news banner on an orange-pink gradient background about an NCLT case and a ₹6.5 crore payout (compensation).

देवप्रिय अवस्थी-

अदाणी के दिवालिया होने का ट्रेलर…

ख़बर है कि मीडिया धंधेबाज और पूर्व राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा पर सरकार मेहरबान हो गई है. सरकार के साये में चलने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) ने सुभाष चंद्रा की व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में करीब 22,006.57 करोड़ रुपये के स्वीकृत कर्ज दावों के सेटलमेंट के लिए 6.5 करोड़ रुपये के भुगतान वाली योजना को मंजूरी दे दी है. इस योजना को मंजूरी मिलने से कर्जदाताओं को करीब 99.97 प्रतिशत बकाया का नुकसान (हेयरकट) भुगतना होगा. यह भारी भरकम राशि हमारी -आपकी ही है.

मेरी समझ में यह गौतम अदाणी के दिवालिया होने के दिन का ट्रेलर है. उस दिन भारत सरकार के साथ हम सब दिवालिया हो जाएंगे. वह दिन ज्यादा दूर भी नहीं है.

विपक्ष और सीजेपी को सार्वजनिक धन को चूना लगाने की इस प्रवृत्ति के विरोध में सरकार को कटघरे में खड़ा करना चाहिए.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन