Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

iNEXT ने गजब कर दिया! राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य मदनमोहन की जगह महामना मालवीय जी की फोटो छाप दी!

Hindi newspaper page with a large headline about Ram temple; main image shows a temple complex, with four portrait photos below.

मीडिया में गलती होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन आज iNEXT में हुई एक तस्वीर की गलती ने लोगों को हैरान कर दिया।

अखबार ने राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य मदनमोहन पांडे से जुड़ी खबर में कथित तौर पर उनकी तस्वीर की जगह महामना मदनमोहन मालवीय की फोटो प्रकाशित कर दी।

नाम की समानता के चक्कर में हुई यह चूक अब चर्चा का विषय बन गई है। सवाल यह है कि इतने बड़े अखबार में फोटो के इस्तेमाल से पहले क्या तस्वीर का सत्यापन नहीं किया गया?

पत्रकारिता में खबर के साथ सही तस्वीर का इस्तेमाल बेहद अहम माना जाता है। ऐसे में एक प्रमुख शख्सियत की तस्वीर की जगह देश के महान शिक्षाविद और स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख व्यक्तित्व पंडित मदनमोहन मालवीय की फोटो लग जाना निश्चित तौर पर बड़ा ब्लंडर माना जाएगा।

अब सवाल यही है—नाम एक जैसे थे, लेकिन चेहरे और शख्सियत में फर्क पहचानने की जिम्मेदारी आखिर किसकी थी?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन