Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

पत्रकार मेहर बाजवा और अविनाश पांडेय के बारे में सूचनाएं!

‘एनडीटीवी’ (NDTV) ने मेहर बाजवा को NDTV Good Times का एडिटर नियुक्त किया है। इस भूमिका में वह चैनल के संपादकीय दृष्टिकोण और कंटेंट रणनीति की जिम्मेदारी संभालेंगी। कंपनी का लक्ष्य टेलीविजन के साथ डिजिटल, सोशल मीडिया और दूसरे नए प्लेटफॉर्म पर भी Good Times को लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट के प्रमुख ब्रैंड के रूप में स्थापित करना है।

मेहर बाजवा को मीडिया क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है। वह लाइफस्टाइल, ट्रैवल, लग्जरी और डिजिटल पब्लिशिंग जैसे क्षेत्रों में काम कर चुकी हैं। अपनी नई जिम्मेदारी में वह नए कंटेंट फॉर्मेट और प्रॉपर्टीज विकसित करने के साथ डिजिटल और सोशल मीडिया पर दर्शकों की भागीदारी बढ़ाने पर भी काम करेंगी।

उनके काम का दायरा लाइफस्टाइल, यात्रा, खानपान, फैशन और संस्कृति जैसे विषयों पर नए अंदाज में कहानियां पेश करने तक फैला होगा।


पत्रकार अविनाश पाण्डेय ने राष्ट्रीय न्यूज चैनल अनादि टीवी (Anaadi TV) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्हें चैनल में महाराष्ट्र स्टेट ब्यूरो चीफ बनाया गया है। उन्होंने समाचार4मीडिया से बातचीत में इसकी पुष्टि की।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले अविनाश पाण्डेय को टेलीविजन और डिजिटल पत्रकारिता में करीब 20 साल का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2006 में इंडिया टीवी से ट्रेनी रिपोर्टर के रूप में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी।

इसके बाद वह सीटीवी, लाइव इंडिया, न्यूज 24, एनबीटी ऑनलाइन और लीड न्यूज टुडे डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अविनाश पाण्डेय एनबीटी ऑनलाइन में असिस्टेंट न्यूज एडिटर और महाराष्ट्र हेड की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहीं, लीड न्यूज टुडे डिजिटल में उन्होंने एग्जिक्यूटिव एडिटर के रूप में काम किया। न्यूज 24 में वह प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट रहे, जबकि लाइव इंडिया और मी मराठी में कॉरेस्पॉन्डेंट के तौर पर काम कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन