Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र तिवारी ने LENS जॉइन किया, ब्लूमबर्ग में वरिष्ठ संपादक शिवकुमार की तरक्की!

दैनिक भास्कर, हिंदुस्तान, अमर उजाला और प्रभात खबर में संपादकीय पदों पर काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र तिवारी ने लाइव आई न्यूज़ सर्विस लेंस (LENS) जॉइन किया है। यहां उन्हें बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव रखने वाले राजेंद्र LENS के न्यूजरूम को लीड करेंगे।


वहीं, अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान ब्लूमबर्ग की मार्केट्स न्यूज टीम में इमर्जिंग मार्केट्स के सीनियर एडिटर के रूप में काम कर रहे श्रीनिवासन शिवबालन अब नई भूमिका में नजर आएंगे। वह सोमवार से ब्लूमबर्ग ओपिनियन में कॉलमिस्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे। शिवबालन ने लिंक्डइन पर पोस्ट साझा कर अपने इस नए सफर की जानकारी दी है।

श्रीनिवासन पिछले 15 वर्षों से ब्लूमबर्ग की मार्केट्स न्यूज टीम से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपने सहकर्मियों के साथ बिताए समय को यादगार बताते हुए कहा कि यह सफर खबरें लिखने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इस दौरान उन्हें साथियों का सहयोग, दोस्ती और हास्य-विनोद भी मिला। उन्होंने अपनी टीम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह टीम हमेशा उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगी।

नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित शिवबालन ने कहा कि ब्लूमबर्ग के लिए ओपिनियन कॉलम लिखना उनके वर्षों पुराने सपने के सच होने जैसा है। हालांकि, उन्होंने इस भूमिका को बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए इसके साथ जुड़ी चुनौतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेदारी के साथ न्याय करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दुबई में रहते हुए शिवबालन का मुख्य फोकस भारत के कारोबार और शेयर बाजार पर रहेगा। इसके अलावा वह कभी-कभी मध्य-पूर्व से जुड़े मुद्दों पर भी लिखेंगे। उन्होंने भारत को अपनी जन्मभूमि और करियर की शुरुआत का स्थान बताते हुए अपने शुरुआती दिनों को याद किया। शिवबालन ने बताया कि उनकी पहली नौकरी प्रशिक्षु के रूप में थी, जिसमें उन्हें हर महीने पांच डॉलर वेतन मिलता था। उस समय उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि एक दिन वह दुनिया के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों में से एक ब्लूमबर्ग में अपनी पसंद की भूमिका तक पहुंचेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन