Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

एनडीटीवी छोड़ने के बाद दैनिक भास्कर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार अनुराग द्वारी!

भोपाल से संभालेंगे कामकाज, करीब दो दशक तक NDTV से जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार ने भड़ास4मीडिया से बातचीत में की पुष्टि…

Smiling man wearing dark sunglasses outdoors with greenery in the background.

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग द्वारी ने दैनिक भास्कर की टीम जॉइन कर ली है। वह संस्थान में सोशल मीडिया एडिटर की जिम्मेदारी संभालेंगे और भोपाल से अपना कामकाज देखेंगे। भड़ास4मीडिया से बातचीत में अनुराग द्वारी ने दैनिक भास्कर जॉइन करने पुष्टि की है।

अनुराग द्वारी ने कुछ समय पहले ही NDTV से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने के बाद एकत माह के नोटिस पीरियड पर चैनल से जुड़़े हुए थे। लगभग दो दशक से ज्यादा NDTV में वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन दोनों राज्यों की राजनीति, शासन, सामाजिक मुद्दों और जमीनी बदलावों पर उनकी रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है।

हाल ही में खबर आई थी कि उन्होंने अपना एक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था, लेकिन अब ताजा जानकारी है कि वह दैनिक भास्कर (भोपाल संस्करण) से जुड़ गए हैं।

मूल रूप से झारखंड के देवघर के रहने वाले अनुराग द्वारी को पत्रकारिता में करीब 25 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर में PTI, स्टार न्यूज, BBC और NDTV जैसे संस्थानों में काम किया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी संभालने से पहले उन्होंने करीब एक दशक तक महाराष्ट्र में रिपोर्टिंग की। इस दौरान उन्होंने राजनीति, चुनाव, आतंकी हमलों, हाईकोर्ट और सामाजिक आंदोलनों से जुड़ी खबरों को कवर किया।

अनुराग द्वारी ने गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों के चुनावों की भी रिपोर्टिंग की है। इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका में क्रिकेट विश्व कप और NDTV की ‘मॉनसून एक्सप्रेस’ जैसी विशेष श्रृंखलाओं के लिए काम किया। ‘मॉनसून एक्सप्रेस’ के दौरान उन्होंने करीब दो महीने तक पूर्वोत्तर से पंजाब तक सड़क यात्रा करते हुए देश के विभिन्न हिस्सों से रिपोर्टिंग की थी।

दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया और एजेके मास कम्युनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल अनुराग, जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी फील्ड रिपोर्टिंग के जरिए रामनाथ गोयनका और रेड इंक अवॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किए जा चुके हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन और मनोज बाजपेयी जैसे अभिनेताओं पर NDTV के विशेष कार्यक्रमों की स्क्रिप्ट भी लिखी है।

एनडीटीवी छोड़ने की खबर जो सबसे पहले भड़ास पर पब्लिश हुई थी…

एनडीटीवी से अलग होंगे वरिष्ठ पत्रकार अनुराग द्वारी!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन