Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

एनडीटीवी से अलग होंगे वरिष्ठ पत्रकार अनुराग द्वारी!

Smiling man wearing dark sunglasses outdoors with greenery in the background.

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग द्वारी को लेकर खबर है कि वे एनडीटीवी (NDTV) से अलग हो रहे हैं। अनुराग, करीब ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और लंबे समय से NDTV में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कार्यकारी संपादक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

अनुराग द्वारी पिछले करीब 10 वर्षों से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, शासन, सामाजिक मुद्दों और जमीनी बदलावों की रिपोर्टिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कई अहम खबरों और घटनाओं को कवर किया।

पत्रकारिता में उनके काम को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड और रेड इंक अवॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी पहचान फील्ड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग के लिए रही है।

MP-CG की जिम्मेदारी संभालने से पहले अनुराग द्वारी ने करीब एक दशक महाराष्ट्र में रिपोर्टिंग की। इस दौरान उन्होंने चुनाव, आतंकी हमले, हाईकोर्ट, राजनीति और सामाजिक आंदोलनों को कवर किया। उन्होंने गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों के चुनावों की भी रिपोर्टिंग की है।

अनुराग द्वारी ने देश की कई बड़ी खबरों के साथ अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट भी किए हैं। उन्होंने श्रीलंका में क्रिकेट वर्ल्ड कप को भी कवर किया। NDTV की ‘मॉनसून एक्सप्रेस’ जैसी सीरीज के दौरान उन्होंने करीब दो महीने तक नॉर्थ ईस्ट से पंजाब तक सड़क यात्रा की और देश के अलग-अलग हिस्सों से रिपोर्टिंग की।

उन्होंने अमिताभ बच्चन और मनोज बाजपेयी जैसे अभिनेताओं पर NDTV के कई विशेष कार्यक्रमों की स्क्रिप्ट भी लिखी है।

अनुराग द्वारी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के AJK Mass Communication Research Centre से Development Communication में मास्टर डिग्री हासिल की है। वह PTI, Star News और BBC जैसे मीडिया संस्थानों के साथ भी काम कर चुके हैं।

भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि फिलहाल वह अभी नोटिस पीरियड पर हैं। और काफी लंबे समय से निर्बाध रूप से काम कर रहे हैं। अब कुछ दिन के लिए विराम चाहते हैं, उसके बाद अगली पारी का निर्णय लेंगे।


अलविदा, NDTV
तुझपे फ़िदा, NDTV
पर अब रास्ते जुदा, NDTV
इंदौर में ‘घंटा से टंटा’ Episode के दिलेर पत्रकार, हमारे बड़े भाई अनुराग द्वारी जी ने 25 साल की TV पत्रकारिता को कहा अलविदा,आगे जल्द ही डिजिटल में एक बड़े प्लेटफॉर्म पर अवतरित होने की जानकारी है..!
भाई की उपलब्धियों,सम्मानों और बेबाकी पर जितना लिखूंगा…उतना ही कम होगा..!
My Bestwishes To You For The Way Ahead..!
-गोविंद गुर्जर

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन