Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

BIG FM ने न्यूज नेटवर्क विस्तार के लिए MIB से छह और चैनलों के लाइसेंस मांगे!

  • BIG FM ने Sapphire Media के मौजूदा न्यूज कारोबार का अधिग्रहण किया, डिजिटल-फर्स्ट प्रसारण क्षेत्र में उपस्थिति का विस्तार।
  • छह अतिरिक्त न्यूज चैनल शुरू करने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) से लाइसेंस के लिए आवेदन किया।
  • ONE BIG WORLD के तहत प्रसारण और डिजिटल माध्यमों को एकीकृत करने का लक्ष्य, BIG News Network के जरिए विश्वसनीय, क्षेत्रीय, स्थानीय भाषा और डिजिटल-फर्स्ट न्यूज कंटेंट उपलब्ध कराने की योजना।

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2026: BIG FM ने छह नए डिजिटल-फर्स्ट प्रसारण न्यूज चैनल शुरू करने की अनुमति के लिए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) में आवेदन किया है। Sapphire Media के मौजूदा न्यूज कारोबार, जिसमें India Daily 24×7 भी शामिल है, के अधिग्रहण के साथ यह प्रस्तावित विस्तार न्यूज प्रसारण क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करने और BIG News Network के तहत एक राष्ट्रीय न्यूज नेटवर्क बनाने की BIG FM की योजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अपने मौजूदा न्यूज परिचालन के आधार पर BIG News Network का लक्ष्य प्रसारण की पहुंच को डिजिटल प्लेटफॉर्म के विस्तार और सुलभता के साथ जोड़ना है। प्रस्तावित चैनलों का ध्यान समय पर और सटीक खबरें तथा विश्वसनीय रिपोर्टिंग उपलब्ध कराने पर होगा। इसके साथ ही, कंपनी हाइपरलोकल और स्थानीय भाषाओं में न्यूज कंटेंट, क्षेत्रीय दृष्टिकोण और डिजिटल उपभोग के अनुकूल छोटे कंटेंट फॉर्मेट पर ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी का लक्ष्य भारत के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क में से एक का निर्माण करना है।

यह पहल BIG FM के व्यापक विजन ONE BIG WORLD के अनुरूप है। यह उसका एआई (AI) आधारित एकीकृत मीडिया इकोसिस्टम है, जिसमें रेडियो, न्यूज, डिजिटल प्लेटफॉर्म, डिजिटल आउट-ऑफ-होम (DOOH) मीडिया और लाइव अनुभव शामिल हैं। प्रस्तावित विस्तार से इस व्यापक इकोसिस्टम में न्यूज कारोबार को मजबूती मिलेगी और विभिन्न प्लेटफॉर्म तथा बाजारों में इसकी पहुंच बढ़ेगी।

इस घटनाक्रम पर BIG FM के सीईओ आशीष कुकियन ने कहा, “मौजूदा क्षमताओं और नए डिजिटल-फर्स्ट फॉर्मेट को एक साथ लाकर न्यूज प्रसारण क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने का हमें एक बड़ा अवसर दिखाई देता है। दर्शकों की पसंद में बदलाव के साथ हमारा ध्यान विभिन्न प्लेटफॉर्म, भाषाओं और क्षेत्रीय बाजारों में खबरों को अधिक सुलभ, प्रासंगिक और आकर्षक बनाने पर है। यह विस्तार हमारे न्यूज कारोबार को बढ़ाने और व्यापक ONE BIG WORLD इकोसिस्टम में इसकी भूमिका मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

यह प्रस्तावित विस्तार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति मजबूत करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रीय बाजारों और भाषाओं में अवसर तलाशने पर BIG FM के फोकस को दर्शाता है।

रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड के बारे में

रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड (RBNL), Sapphire Media Limited की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह रेडियो, न्यूज, डिजिटल प्लेटफॉर्म, डिजिटल आउट-ऑफ-होम (DOOH) मीडिया और लाइव अनुभवों के क्षेत्र में काम करती है।

Sapphire Media द्वारा RBNL का अधिग्रहण किए जाने के बाद Sapphire Media Limited के संस्थापक और चेयरमैन साहिल मंगला समूह की रणनीतिक दिशा का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि आदित्य वशिष्ठ ने Sapphire Media में अपनी भूमिका छोड़ दी है।

भारत के प्रमुख निजी एफएम रेडियो नेटवर्क में से एक BIG FM की विरासत और पहुंच के आधार पर RBNL, ONE BIG WORLD के माध्यम से मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रही है। यह एआई आधारित एकीकृत मीडिया इकोसिस्टम है, जो रेडियो, न्यूज, डिजिटल प्लेटफॉर्म, लाइव अनुभवों और कंटेंट आधारित पहलों को एक साथ लाता है। इसका उद्देश्य एकीकृत मीडिया समाधानों के जरिए दर्शकों और ब्रांडों को जोड़ना है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन