Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

जुआ खेले जाने की सूचना पर समाचार कवरेज करने गए दो पत्रकारों पर हमला

रामनगर। क्षेत्र में चल रहे जुए की सूचना पर समाचार कवरेज करने के लिए शनिवार को जब दो पत्रकार फड़ पर पहुंचे तो जुआ माफिया द्वारा उन पर हमला बोल दिया गया तथा उनके पास रखे कार्ड रीडर, डोंगल एवं नगदी राशि छीन ली। हमले की पत्रकार संघ ने कड़ी निन्दा करते हुए उक्त मामले की रिपोर्ट रामनगर थाने में हमले में शामिल पिंकू सिंह, मामू उड़िया, गुडडा शर्मा, राका सहित अन्य 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया।

पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। वहीं पत्रकार संघ ने पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक से क्षेत्र में चल रहे अवैध जुआ एवं सट्टे के व्यवसाय को बन्द कराने की मांग की है। इस संबंध में एसपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि इस घटना की जानकारी हमें नहीं थी, अभी जानकारी मिली है। रामनगर चौकी से पूरी जानकारी लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन