Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एमजे अकबर, रजनीश आहूजा और अजीम ललानी के बारे में सूचनाएं

मी टू मुहिम में यौन शोषण के कई आरोपों से मंत्री पद की कुर्सी गंवाने वाले एमजे अकबर फिर से पत्रकारिता की तरफ मुड़ गए हैं. पता चला है कि वे जी ग्रुप के इंटरनेशनल चैनल विआन से जुड़ गए हैं. एमजे अकबर चैनल ज्वाइन करने के बाद बैठकों का क्रम शुरू कर चुके हैं. एमजे अकबर टेलीग्राफ, एशियन ऐज, संडे गार्डियन आदि अखबारों में संपादक रह चुके हैं.

उधर एबीपी न्यूज नेटवर्क से सूचना है कि रजनीश आहूजा ने चैनल को गुडबाय कह दिया है. रजनीश का पद चैनल में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट का था. चर्चा है कि वे भी जी ग्रुप के हिस्से बन सकते हैं. एबीपी न्यूज में रजनीश आहूजा को कई उतार चढ़ाव देखने को मिले थे. वे कभी कारपोरेट कम्युनिकेशंस के हेड बनाए गए तो कभी चैनल प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई. वे एबीपी में पूरे चौदह साल रहे. वे ‘आजतक’, एएनआई, डीडी न्यूज, आईटीवी नेटवर्क, रॉयटर्स आदि में बड़े पदों पर काम कर चुके हैं.

उधर टीवी9 डिजिटल से सूचना आ रही है कि अजीम ललानी को डिजिटल के बिजनेस का हेड बनाया गया है. वे इससे पहले नेटवर्क18 में हुआ करते थे जहां ब्रांड व कनवरजेंस के सीओओ थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन