Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

रांची के एक होटल में बड़े-छोटे पत्रकारों को दारू पिलाने के बाद लिफाफा थमाया गया!

Akhilesh Akhil : लूटो भाई लूटो… एक और जानकारी मिली है। चुनाव का समय आते ही शिखंडी नेताओं ने पत्रकारों को लिफाफा देना शुरू कर दिया है। रांची के एक होटल में कल एक नेता ने पत्रकारों को खूब पिलाया। पीने के लिए पत्रकारों में पहले कुश्ती हुयी। बड़े पत्रकारों की बंद कमरे में सेवा की गयी और छोटे भाइयों को बाहर रखा गया। बाद में सभी को बंद लिफ़ाफ़े भी दिए गए। कहा गया कि बंद लिफ़ाफ़े में प्रेस रिलीज़ है। बेचारे कैमरामैन और फोटोग्राफर लिफाफे से वंचित रहे। लगता है नेता जी ने सभी को सावन मनाने के लिए उपहार दिया है। चुनाओं से पहले का प्रबंधन है यह।

झारखण्ड लूट की अंतहीन कहानी है। इस लूट में कौन शामिल नहीं है, इस पर चर्चा करना बेईमानी होगी। कल सदन में इस बात की जानकारी रखी गयी की पुलिस और पत्रकार मिलकर कोयले की लूट करते हैं। यह रिपोर्ट सीआईडी की है। यह जानकार बड़ा ही आश्चर्य हुआ। कई पत्रकारों के बारे में सुनते थे कि कोयला दलाली में शामिल हैं। कुछ लोगों के नाम भी सामने आये हैं। अभी बताना ठीक नहीं होगा। कोयला डकैती में सभी राजनितिक दलों के नेता भी शामिल रहे हैं। इस लूट की अंतहीन कहानी है।

वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश अखिल के फेसबुक वॉल से. अखिलेश अखिल इन दिनों रांची में रहकर न्यूज एक्सप्रेस चैनल के लिए काम कर रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. पीयूष मिश्र

    August 6, 2014 at 11:16 am

    अखिलेश अखिल जी यह कहानी अंतहीन ही रहेगी…. रांची का यह रूप आपने शायद नया देखा होगा, लेकिन पत्रकारों का यह रूप पुराना है…. ……..
    कहते है थम के चलाओ चुपचाप चलो ये जमाना दलालों का है, चुप्पी तोड़ोगे तो नईया पार लगा दी जाएगी……..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन