Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 326 नए पदों के सृजन को मंजूरी, रिव्यू ऑफिसर के सबसे ज्यादा 177 पद

उत्तर प्रदेश शासन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जनरल ऑफिस कैडर में प्रथम चरण के तहत विभिन्न श्रेणियों के 326 अस्थायी पदों के सृजन को मंजूरी दी है। रिव्यू ऑफिसर के सबसे ज्यादा 177 पद हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जनरल ऑफिस कैडर में 326 अस्थायी पदों के सृजन संबंधी उत्तर प्रदेश शासन का 12 नवंबर 2026 का आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के सामान्य कार्यालय संवर्ग (जनरल ऑफिस कैडर) में विभिन्न श्रेणियों के 326 अस्थायी पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। ये पद प्रथम चरण में सृजित किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 177 पद रिव्यू ऑफिसर के हैं।

इस संबंध में प्रमुख सचिव उदय प्रताप सिंह की ओर से 12 नवंबर 2026 को शासनादेश जारी किया गया है। न्याय अनुभाग-1 (उच्च न्यायालय) से जारी यह आदेश हाईकोर्ट के महानिबंधक (रजिस्ट्रार जनरल) को भेजा गया है।

आदेश के मुताबिक, हाईकोर्ट ने 9 फरवरी 2023 के पत्र के जरिए जनरल ऑफिस कैडर में विभिन्न श्रेणियों के 1303 पदों के सृजन का प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद 28 अप्रैल 2026 को भी पत्र भेजा गया। इन्हीं के क्रम में राज्यपाल ने प्रथम चरण में 326 अस्थायी पदों के सृजन की स्वीकृति दी है।

ये पद 28 फरवरी 2027 तक के लिए सृजित किए गए हैं, बशर्ते इन्हें बिना पूर्व सूचना के पहले समाप्त न कर दिया जाए।

पदवार ब्योरा इस प्रकार है:

पदनामवेतनमान / ग्रेड पेपे मैट्रिक्स लेवलपद
कंप्यूटर असिस्टेंट25500-81100, ग्रेड पे 2400लेवल 407
असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर44900-142400, ग्रेड पे 4600लेवल 758
रिव्यू ऑफिसर47600-151100, ग्रेड पे 4800लेवल 8177
सेक्शन ऑफिसर56100-177500, ग्रेड पे 5400लेवल 1048
असिस्टेंट रजिस्ट्रार67700-208700, ग्रेड पे 6600लेवल 1117
डिप्टी रजिस्ट्रार78800-209200, ग्रेड पे 7600लेवल 1209
जॉइंट रजिस्ट्रार123100-215900, ग्रेड पे 8700लेवल 1307
रजिस्ट्रार131100-216600, ग्रेड पे 8900लेवल 13A03
कुल326

शासनादेश में शर्त रखी गई है कि इन पदों के लिए शैक्षिक अर्हता, भर्ती का स्रोत और भर्ती की विधि आदि संबंधित सेवा नियमावली के अनुसार तय की जाएगी। साथ ही इन पदों को नियमावली में शामिल करते हुए संशोधन किया जाएगा और संशोधित नियमावली का प्रख्यापन सुनिश्चित किया जाएगा।

इन पदों पर होने वाला खर्च वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक के अनुदान संख्या-42 के तहत लेखाशीर्षक “2014-न्याय प्रशासन-आयोजनेत्तर-102-उच्च न्यायालय-03-उच्च न्यायालय (भारित)” से वहन किया जाएगा। आदेश वित्त विभाग की 12 नवंबर 2026 को मिली सहमति से जारी किया गया है।

यह शासनादेश इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी किया गया है। इसकी प्रामाणिकता shasanadesh.up.gov.in पर जांची जा सकती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास