Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

जिस दिन इस दुनिया में आया था, उसी दिन हादसे में चल बसा भास्कर कर्मी

दैनिक भास्कर के जालंधर कार्यालय में कार्यरत सुरेश ठाकुर की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी बहन, पिता और भांजी के साथ होशियारपुर से वापस जालंधर लौट रहा था। माहलपुर के पास पीछे से किसी वाहन ने सुरेश की कार में टक्कर मार दी। कार सामने से आ रही बस से टकरा गई। हादसा ऐसे समय हुआ जब, सुरेश को जन्मदिन पर बधाइयां मिल रही थीं। 

सुरेश मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना का रहने वाला था। उसके पिता अदालत में नौकरी करते हैं। होशियारपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। सुरेश अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। 

रविवार को सुरेश का जन्मदिन था। उसकी बहन होशियारपुर में रहती है। वह पिता के साथ उन्हें लेने गया था। वापस लौटते समय हादसा हो गया। सुरेश को पहले सिविल अस्पताल, होशियारपुर और फिर जालंधर के आक्सफोर्ड अस्पताल ले जाया गया। आक्सफोर्ड में उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन