दुर्गेश, दुर्गेश सिंह, दुर्गेश बहादुर सिंह, दुर्गेश राजबहादुर सिंह, दुर्गेश राजपूत, दुर्गेश सिंह राजपूत… इस फ्रॉड के कई नाम हैं लेकिन एक नाम कॉमन है, वो है- दुर्गेश!

मुंबई में फिल्म प्रोड्यूसरों और नोएडा में मीडिया वालों को भांति भांति तरीके से लूटने वाला शख्स दुर्गेश राजबहादुर सिंह पर आजकल नया फितूर चढ़ा है. फ्राडगिरी में जेल जा चुका यह शख्स अब जौनपुर में कोर्ट-पुलिस में उन सभी की झूठी शिकायतें कर रहा है जिन जिन ने उसके फर्जीवाड़े के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत की.
फ़िल्म निर्माताओं की सबसे बड़ी संस्था इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी जी को एक पत्र भेजकर इस फ्रॉड दुर्गेश सिंह की पोलपट्टी खोल दी है. साथ ही मांग की है कि फर्जी बोगस केस करने वाले दुर्गेश के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाए.
उल्लेखनीय है कि दुर्गेश सिंह नोएडा में आर्या न्यूज नामक कथित यूट्यूब चैनल चलाकर मीडियाकर्मियों का शोषण करता है. इसकी खबरें जब भड़ास पर छपीं तो इसने पहले तो फोन पर धमकी दी, फिर जौनपुर में मुकदमा करने की धमकी देने लगा. ऐसा ही वो मुंबई के उन प्रोड्यूसरों के साथ करता रहता है जिनकी शिकायत पर ये जेल गया.
पहले इम्पा का सीएम योगी को भेजा गया पत्र पढ़ें और फिर उसके ठीक नीचे दिए गए शीर्षकों को एक एक क्लिक कर फ्रॉड दुर्गेश के कारनामों को पढ़ें-जानें.


४० फिल्म निर्माताओं से ठगी का आरोपी दुर्गेश सिंह गिरफ्तार
फ़िल्म निर्माताओ से ठगी के आरोपी दुर्गेश सिंह की पुलिस हिरासत फिर चार दिन बढ़ी
‘आर्या’ वाला दुर्गेश आर सिंह राजपूत अपने इंप्लाई पर गुझिया चोरी तक का इल्जाम लगा देता है, सुनें ये आडियो
‘आर्या’ वाला दुर्गेश अपने गैंग के साथ मिलकर मीडियाकर्मियों का किस कदर उत्पीड़न करता-कराता है, सुनें ये टेप
महाराष्ट्र ना छोड़ने की शर्त के साथ अदालत ने ठग दुर्गेश सिंह को दी जमानत
इस चैनल में जो गया वो फंसा, सुनें ताजा आडियो
‘छुटभैया चैनल’ वाली खबर से इस आदमी को सबसे ज्यादा मिर्ची लगी…
आर्या ग्रुप ओफ़ कंपनीज वाला दुर्गेश ‘लीगल-लीगल’ खेलने पर बहुत जोर दे रहा है!
छुटभैया चैनल में काम करने वाले जब सेलरी मांगते हैं तो जानिए उनके साथ क्या-क्या होता है…
सेलरी हड़पने वाले इस छुटभैया चैनल मालिक पर दो पत्रकारों ने कर रखा है मुकदमा, सुनवाई की अगली डेट 21 अप्रैल



