Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

४० फिल्म निर्माताओं से ठगी का आरोपी दुर्गेश सिंह गिरफ्तार

मुंबई : ४० से ज्यादा फिल्म निर्माताओं से ठगी कर फरार चल रहे आरोपी दुर्गेश आर सिंह को ओशिवरा पुलिस नोएडा से गिरफ्तार कर मुंबई लायी और अंधेरी के कोर्ट नंबर २२ में पेश किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के लिये पुलिस हिरासत में भेज दिया है। यह आरोपी दो साल से फरार चल रहा था और मुंबई पुलिस को बार बार चकमा दे रहा था। मुंबई पुलिस ने नोएडा के सेक्टर ६३ से उसे नोएडा पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया था।

ओशिवरा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरक्षक नितिन गीजे ने कहा कि आरोपी दुर्गेश सिंह पर साल २०१६ में ओशिवरा पुलिस स्टेशन में ठगी का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से आरोपी दुर्गेश सिंह फरार चल रहा था। आरोपी को कई बार पुलिस से सम्मन भी भेजा गया था मगर आरोपी पुलिस को ही गुमराह करने लगा और बार बार अपना ठिकाना बदलने लगा। गुप्त सूचना के आधार पर ओशिवरा पुलिस की एक टीम नोएडा के लिए रवाना हुई और वहां की पुलिस के मदद से आरोपी दुर्गेश सिंह को नोएडा के सेक्टर ६३ से गिरफ्तार कर लिया.

आगे की जांच ओशिवरा पुलिस के अधिकारी कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्म के निर्माता मनोज ओझा ने कहा कि इस ठग ने अब तक ४० लोगों को ठगा है. साल २०१६ में आरोपी दुर्गेश सिंह पर ओशिवरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराया गया था. तब से आरोपी फरार चल रहा था. आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर ही लिया गया. इस आरोपी ने आर्या म्यूजिक नाम से खुद की कंपनी खोल रखी थी और लोगों की फिल्मों का संगीत अधिकार खरीदने के नाम पर ठगी करता था। उसकी गिरफ्तारी पर भोजपुरी फिल्मों के निर्माता दुर्गा प्रसाद मजूमदार, अभय सिंहा, मनोज ओझा, चंद्रा बी वर्मा, प्रदीप भईया, रत्नाकर जी आदि सहित अन्य ने खुशी जतायी है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन