Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नंबर वन के पायदान पर न्यूज चैनल ‘आज तक’ की एक और सेंचुरी

हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ ने एक और सेंचुरी लगाई है. वह विगत 100 हफ्तों से लगातार नंबर वन रहा है. आजतक के मैनेजिंग एडिटर सुप्रिय प्रसाद कहते हैं – इस मुकाम पर पहुंचने का क्रेडिट टीम आजतक को है. ये टीम टीआरपी बढ़ने पर खुश होती है तो डाउन होने पर उसे फिर से बढ़ाने में जुट जाती है। इस मुकाम पर पहुंचने में हमारे कई इनोवेशंस का भी अच्छा सहयोग रहा है। हमारे कई इवेंट्स के चलते भी पब्लिक हमारे साथ लगातार जुड़ी रही है. एजेंडा आजतक, पंचायत आजतक जैसे इवेंट्स बहुत पसंद किए गए हैं. 

आजतक प्रबंधन का कहना है – भूमि अधिग्रहण के मसले पर ग्रेटर नोएडा में हमने किसानों के बीच जाकर कार्यक्रम किया. गर्मी शुरू होते ही हमने ‘बिजली-पानी की मार, कहां हो सरकार’ का कैंपेन देश की ग्राउंड रियल्टीज के बारे में बात कर रहा है. बात न्यूज की हो या व्यूज की या फिर करंट अफेयर्स की. हर तरफ जलवा है आज तक का. दर्शकों के भरोसे पर देश का नंबर वन चैनल लगातार खरा उतरता रहा है और उतरता रहेगा. और यकीनन देश का पसंदीदा चैनल बना रहेगा क्योंकि आज तक की खबरों में वो धार, वो रफ्तार है, जो देश के बाकी चैनलों में कहां. फिर चाहे बात आज तक के प्रोग्राम की हो. 

आजतक का कहना है कि न्यूज शो की हो. खबरें पेश करने के अंदाज की हो. आज तक के मैनेजिंग एडिटर्स ले लेकर एंकर्स तक, प्रोड्यूसर्स से लेकर वीडियो एडिटर्स तक, आज तक का कोई सानी नहीं है. इसीलिए आज तक हर अवॉर्ड पर अपना कब्जा जमाता आया है. पब्लिक का चहेता बनता आया है. न्यूज टेलीविजन को दिए जाने वाले हर अवॉर्ड्स में आज तक सबसे आगे सबसे तेज नजर आया है. लगातार 100 हफ्तों में आज तक ने बुलंदी का जो झंडा गाड़ा है, 100 में 100 हफ्ते… नंबर वन बनने रहने का ताज पाया है. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन