Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

किसी भी अखबार का सर्कुलेशन और पूरा विवरण सिर्फ एक क्लिक पर

आप भी जानिए भारत के किसी भी अखबार का सर्कुलेशन और पूरा विवरण सिर्फ एक क्लिक पर… भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयन कार्यालय नई दिल्ली ने एक जानकारी आरटीआई के जरिए मांगी गई सूचना में मुम्बई के निर्भीक पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट शशिकांत सिंह को उपलब्ध कराई है। इस सूचना में समाचार पत्रों के पंजीयन कार्यालय ने बताया है कि कोई भी नागरिक समाचार पत्रों के पंजीयन कार्यालय की वेबसाइट www.rni.nic.in पर जाकर रजिस्टर्ड टाइटल पर क्लिक करके किसी भी समाचार पत्र के बारे में पूरी जानकारी, उसकी प्रसार संख्या से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

साथ ही इसी वेबसाइट की ई-फाइलिंग ऑफ एनुअल स्टेटमेंट ऑफ 2016-17 में जाकर एनुअल स्टेटमेंट समिटेड में पूरी जानकारी अखबार के बारे में प्राप्त कर सकता है। 10 अगस्त 2017 को यह जानकारी सहायक प्रेस पंजीयक रामकृष्ण पिल्लई ने आरटीआई में दी है। यह जानकारी समाचारपत्र कर्मियों के लिए बहुत ही काम की है। देखें आरटीआई का जवाब…

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्टिविस्ट
9322411335

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन