Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार दादा पीके राय को पत्नी शोक

लखनऊ। एनयूजे व उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के पूर्व अध्यक्ष, दि हिन्दू अखबार के संवाददाता रह चुके वरिष्ठ पत्रकार दादा पी0के0 राय की धर्मपत्नी श्रीमती मंजू राय (70 वर्ष) का गुड़गांव, हरियाणा में निधन हो गया। वे पिछले कई माह से कैंसर जैसे असाध्य रोग से पीड़ित थीं। उनका अन्तिम संस्कार शुक्रवार 8 अगस्त को बैकुण्ठ धाम लखनऊ में किया गया।  श्रीमती राय के निधन की सूचना मिलते ही लखनऊ के पत्रकारों में शोक छा गया।

लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश कार्यालय 28-बी दारूलशफा में वरिष्ठ पत्रकार एवं पीटीआई के ब्यूरोचीफ प्रमोद गोस्वामी की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन हुआ जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार, पीबी वर्मा, सर्वेश कुमार सिंह, राजीव शुक्ल, वीरविक्रम बहादुर मिश्र, केके वर्मा, सुनील त्रिवेदी, सुशील सहाय, मंगल सिंह, रवीन्द्र जायसवाल, लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लेकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ पत्रकार श्री पी0के0 राय की पत्नी श्रीमती मन्जू राय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। ज्ञातव्य है कि श्रीमती मन्जू राय बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। वे लगभग 70 वर्ष की थीं।

अरविन्द शुक्ला
अध्यक्ष
लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन
मो. 09935509633

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन