Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर के पास पत्रकारों की कार में पीछे से जोरदार टक्कर!

White SUV (Hyundai) with severe rear-end damage and luggage visible in the shattered hatch, at night by a truck on the road.

रामपुर/शाहजहांपुर- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर मार्ग पर चार पत्रकारों की कार देर रात गुर्घटना का शिकार हो गई। चारों पत्रकार रामपुर से एक विवाह समारोह अटेंड कर लखनऊ वापस आ रहे थे।

रविवार की रात उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव भारत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल सत्तर, नीरज महेरे और संतोष कुमार सिंह रामपुर में एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे। कार संतोष कुमार सिंह चला रहे थे।

सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे शाहजहांपुर के पास टॉयलेट के लिए कार सड़क किनारे रोकी गई थी। कार के इंडिकेटर भी जल रहे थे।

टॉयलेट के बाद सभी कार में बैठ चुके थे और रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त सभी कार के अंदर ही मौजूद थे।

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। हालांकि, टक्कर इतनी तेज थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन