Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

खबरें अभी तक के साथ सुनील गुलाटी ने शुरू की नई पारी

बीते 20 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय सुनील गुलाटी ने खबरें अभी तक न्यूज़ चैनल के साथ नई पारी की शुरू की है। वे यहां बतौर डायरेक्टर सेल्स एंड मार्केटिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इससे पहले सुनील गुलाटी विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं जिनमें दैनिक भास्कर, हरिभूमि, जनता टीवी, भारत 24 और जी न्यूज़ शामिल है। दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक उन्होंने अपनी मेहनत की अलग छाप छोड़ी है।

सुनील के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने जिस भी संस्थान में काम किया वहां बिजनेस को बुलंदियों तक पहुंचाया है।

सुनील कहते हैं कि, ‘यदि आप मेहनत से काम करते हैं तो उसका रिजल्ट भी जरूर मिलता है और अच्छा ही मिलता है। आगे भी वह जिस संस्थान के लिए काम करेंगे पूरी शिद्दत, मेहनत और ईमानदारी से बिजनेस को आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने अपने ऊपर भरोसा जताने के लिए खबरें अभी तक चैनल परिवार का आभार व्यक्त किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Somi rajput

    December 12, 2023 at 7:46 am

    Good keep it up dear your luck is shining bright these day ..god is with you

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन