Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

निर्मल कांत शुक्ला इस पत्रकार संगठन के पीलीभीत के ज़िला अध्यक्ष बने

एनयूजे उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के अध्यक्ष बने निर्मल कांत शुक्ल

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) की लखनऊ में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार निर्मल कांत शुक्ल को पीलीभीत जनपद की कमान सौंपी गई, एनयूजे उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना के निर्देशानुसार प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुपम सिंह चौहान ने मंच से निर्मल कांत शुक्ल को पीलीभीत का जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। श्री शुक्ल ने कहा कि आम सहमति से जल्द ही जिला कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। पूरे जनपद में संगठन को पूरी मजबूती के साथ स्थापित किया जाएगा। वह पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित है।

पत्रकारों के अवैध निष्कासन के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाएगी एनयूजेआई

लखनऊ। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने लखनऊ में आयोजित संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश भर में पत्रकारों की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हमने जो पत्रकारों की तमाम समस्याएं हैं, उनको लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा की है। आज पत्रकारों के सामने सबसे बड़ी समस्या सुरक्षा की है। सुरक्षा दोनों तरह की। आज नौकरी सुरक्षित नहीं है और जान भी सुरक्षित नहीं है। हमने इस मसले को लेकर जो तमाम मीडिया संस्थानों से अवैध तरीके से पत्रकारों को निकाला जा रहा है, उसके खिलाफ हम देशव्यापी आंदोलन चलाएंगे। पत्रकारों के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग को लेकर सभी राज्यों में हम राज्यपाल व मुख्यमंत्री के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेंगे कि जल्दी से जल्दी सरकार पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कानून बनाए। मीडिया कमीशन बनाने की भी मांग कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों को जो सुविधाएं मिल रही है, कोरोना काल में उनमें से कई सुविधाएं बंद कर दी गई लेकिन कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने चिंता जताई थी कि पत्रकारों की बहुत कम आयु में मृत्यु हो जाती है तो पत्रकारों के लिए कोई स्वास्थ्य योजना चलाई जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को जो पहले रेल यात्रा में कन्सेशन मिलता था यानि रेल किराए में 50 प्रतिशत छूट। उस सुविधा को बहाल किया जाए।

यूपी के सभी बड़े शहरों में हो चुका एनयूजे की इकाई का गठन : वीरेंद्र

लखनऊ। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने यूनियन के राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में बताया कि उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में कार्यकारिणी का गठन हो चुका है।जल्दी ही 3,000 सदस्य बनाने की योजना है।
श्री सक्सेना ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जितने भी बड़े जनपद हैं, उन जनपदों में एनयूजे उत्तर प्रदेश की इकाई गठित हो चुकी है। यह जनपद प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, सहारनपुर आदि है। अभी तक उत्तर प्रदेश में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) से सम्बद्धता बताकर करीब पांच संगठन चल रहे थे, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी जी ने जयपुर अधिवेशन में ही उत्तर प्रदेश से उपजा आदि सारे संगठनों से सम्बद्धता को समाप्त कर एनयूजेआई का उत्तर प्रदेश में गठन किए जाने का निर्णय लिया था, जिसके क्रम में उत्तर प्रदेश में एनयूजे उत्तर प्रदेश का रजिस्ट्रेशन कराकर चंद दिनों में ही संगठन का तेजी से विस्तार किया गया। प्रत्येक जनपद में उत्साही, ऊर्जावान, ईमानदार व संगठन के प्रति समर्पण की भावना रखने वाले लोगों को ढूंढ कर अपने संगठन से जोड़ना है। जब ऐसे लोग हमारे साथ जुड़ेंगे, तभी हमारा संगठन मजबूत होगा।

सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास : भगवन

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री संतोष भगवन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में हर तरह के और हर स्तर के पत्रकार बड़ी तेजी के साथ संगठन से जुड़ रहे हैं। हम सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास कर रहे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गोस्वामी को मिला राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व, हरीश सैनी बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

लखनऊ। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने लखनऊ के एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, बख्शी का तालाब में आयोजित संगठन की “राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक” को सम्बोधित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष इस दौरान उत्तर प्रदेश इकाई के संयोजक प्रमोद गोस्वामी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री और हरीश सैनी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व दिए जाने की घोषणा की। भोपाल से आए राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि 23 जनवरी को संगठन का 52वां स्थापना दिवस देश भर के जिला मुख्यालयों पर मनाया जाए। इस उपलक्ष्य में देश के सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र भेजकर संगठन के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया जाए। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविन्द सिंह एवं संरक्षक कमलकांत उपमन्यु ने एक-एक लाख रुपये समर्पित करने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी एवं एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने कहा कि पत्रकार जीवन भर समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए संघर्ष करते रहते हैं, उनके निजी जीवन में होने वाली उथल-पुथल को कोई महसूस नहीं करता है। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों के परिजनों के लिए देश भर में कहीं भी रोजगार और नौकरी आदि दिलाने जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आप बायोडाटा भेजिए और योग्यता के अनुसार नौकरी लीजिये। प्रदेश संरक्षक सुरेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि नवोदित पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था संगठन करने जा रहा है। एनयूजे स्कूल ऑफ जर्नलिज्म इसकी रूपरेखा बना रहा है। इस दौरान लखनऊ के जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य , जिला महामंत्री पद्माकर पांडे , जिला कोषाध्यक्ष अनुपम पांडे के साथ अन्य पदाधिकारियों में मीनाक्षी सिंह, गरिमा सिंह, मनीषा सिंह, संगीता सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, अश्वनी जायसवाल, पंकज सिंह चौहान, आलोक श्रीवास्तव, ज्योतिष रत्न, नरेन्द्र सिंह, बरेली से डॉ. पवन सक्सेना, वीरेंद्र अटल, पीलीभीत से निर्मल कांत शुक्ल, प्रशांत वर्मा आदि मौजूद रहे। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार दुर्वेन्द्र सिंह चौहान के साथ ही कार्यकारिणी बैठक में शामिल सभी प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। पीलीभीत के वरिष्ठ पत्रकार निर्मल कांत शुक्ल व प्रशांत वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी को पीलीभीत की पहचान “बांसुरी” भेंट की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुपम सिंह चौहान ने किया।

उत्तर प्रदेश की इकाई घोषित

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने उत्तर प्रदेश इकाई की घोषणा की। छह सदस्यों वाले संरक्षक मंडल में लखनऊ के प्रमोद गोस्वामी, सुरेंद्र दुबे, अजय कुमार, के बख्श सिंह, वाराणसी के अरविंद सिंह, मथुरा के कमलकांत उपमन्यु शामिल हैं। लखनऊ के वीरेंद्र सक्सेना (पूर्व सूचना आयुक्त) को अध्यक्ष, बरेली के निर्भय सक्सेना, फिरोजाबाद के द्विजेंद्र शर्मा, वाराणसी के प्रदीप कुमार सिंह, सीतापुर के हिमांशु भारतवंशी, चंदौली के संतोष यादव एवं आगरा के विवेक जैन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रतापगढ़ के संतोष भगवन को महामंत्री, लखनऊ के अनुपम सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष एवं लखनऊ के ही डॉ. अतुल मोहन सिंह को प्रदेश प्रवक्ता घोषित किया गया है। मिर्जापुर के राकेश श्रीवास्तव, बदायूं के सचिन भारद्वाज, उन्नाव के अरुण अवस्थी, बाराबंकी के मजहर सलीम, रायबरेली के दुर्गेश मिश्रा, महोबा के केजी_सिंह एवं प्रयागराज के कमल श्रीवास्तव को मंत्री/सचिव का दायित्व मिला है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों में फर्रुखाबाद के प्रदीप गोस्वामी, सुल्तानपुर के मनोज कुमार, लखनऊ के किशन सेठ, अरुण कुमार टीटू एवं सनी विक्रम सिंह “उजागर” एवं कासगंज के विक्रम पाण्डेय शामिल हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन