Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वाइस प्रेसिडेंट से कंसल्टिंग एडिटर की रुबिका की यात्रा!

कन्हैया शुक्ला-

एंकर रुबिका लियाकत अब न्यूज़ 18 में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं. सूत्रों के मुताबिक आज Consulting Editor के रूप में न्यूज़ 18 में ज्वॉइन करने जा रही हैं. संभवतः रुबिका वहां एक बड़ा डेली शो करेंगी. इससे पहले रुबिका भारत 24 में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थीं. भारत 24 में रुबिका ने एक शानदार पारी खेली थी. भारत 24 के शो ‘दहाड़’ को रुबिका ही होस्ट करतीं थी।

रुबिका लियाकत ने पिछले साल जून में ही एबीपी न्यूज से इस्तीफा देकर भारत24 जॉइन किया था। इससे पहले वह वर्ष 2018 से ‘एबीपी न्यूज’ के साथ जुड़ी हुई थीं। रुबिका लियाकत की गिनती टीवी पत्रकारिता की दुनिया में तेज-तर्रार महिला एंकर के रूप में होती है। रुबिका की हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी पर मजबूत पकड़ है और अपने इस हुनर का वह शब्दों के चयन में पूरा इस्तेमाल करती हैं।

मूलरूप से उदयपुर की रहने वालीं रुबिका मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने ‘Futuristic Media Communication Centre’ (FMCC) से मीडिया की पढ़ाई की है। ग्रेजुएशन के बाद रुबिका लियाकत ‘लाइव इंडिया’ का हिस्सा बन गईं। जून 2007 से लेकर सितंबर 2008 तक वह ‘लाइव इंडिया’ से जुड़ीं रहीं। 2008 में नए लॉन्च हुए चैनल ‘न्यूज24’ में बतौर एंकर उन्होंने काम किया था।

उसके बाद उन्होंने ‘जी न्यूज’ के साथ रिपोर्टिंग और एंकरिंग की पारी शुरू की। खबरों की समझ, भाषा कौशल और लगभग हर क्षेत्र पर पकड़ के चलते जल्द ही उन्होंने ‘जी न्यूज’ में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की। इसके बाद वह ‘एबीपी न्यूज’ और फिर वहां से ‘भारत24’ आ गई थीं, जहां से उन्होंने एक शानदार पारी खेलने के बाद पिछले दिनों इस्तीफा दिया था।

मूल खबर-

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन