Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्तान अखबार के एनसीआर इलाके में हुआ बड़ा फेरबदल, देखें लिस्ट

इस फेरबदल से गौरव त्यागी, सत्यदेव यादव, पंकज पाराशर, विनीत कुमार, महकार, सुनील पांडेय, विवेकानंद त्रिपाठी, शरद पांडेय, पंकज विशेष, राजीव पांडेय, अनुरोध भारद्वाज, तरुण कंचन और भूपेश हुए प्रभावित…

हिंदुस्तान अख़बार से बड़ी खबर आ रही है। एनसीआर के कई ब्यूरो में भारी फेरबदल किया गया है। ग़ाज़ियाबाद में कई साल से जमे गौरव त्यागी को दिल्ली रिपोर्टिंग टीम में ट्रांसफर किया गया है। बताया जा रहा है कि गौरव को दिल्ली का ब्यूरो चीफ बनाने के लिए प्रताप सोमवंशी ने उसे दिल्ली भेजा है। गौरव की गिनती प्रताप के बेहद करीबी लोगों में होती है।

उधर, शशि शेखर के करीबी नोएडा इंचार्ज सत्यदेव यादव के काम से खुश होकर उन्हें बड़ा तोहफा दिया गया है। सत्यदेव को प्रमोट कर झारखण्ड स्टेट ब्यूरो में भेजा गया है। ग्रेटर नोएडा के पत्रकार पंकज पाराशर को पहली बार नोएडा ब्यूरो की कमान दी जा रही है। पंकज कई साल से नोएडा का ब्यूरो चीफ बनने के लिए प्रयासरत थे।

नोएडा में तैनात एक अन्य चीफ रिपोर्टर विनीत कुमार को ट्रांस हिंडन ब्यूरो का इंचार्ज बनाये जाने की चर्चा है। विनीत की गिनती नोएडा-ग़ाज़ियाबाद के तेज तर्रार पत्रकारों में होती है। ट्रांस हिंडन ब्यूरो के प्रभारी महकार को ग़ाज़ियाबाद का प्रभारी बनाया गया है। सुनील पांडेय को ग़ाज़ियाबाद से ग्रेटर नोएडा का ब्यूरो चीफ बनाया जा रहा है। हिंदुस्तान में ही नोएडा-ग़ाज़ियाबाद के न्यूज़ एडिटर विवेकानंद त्रिपाठी को इसी पद पर गोरखपुर ट्रांसफर कर दिया गया है। डेस्क से शरद पांडेय को गोरखपुर भेजा गया है।

इलाहाबाद में तैनात पंकज विशेष और हल्द्वानी में तैनात राजीव पाण्डेय को तत्काल नोएडा बुलाया गया है। दोनों समाचार संपादक युवा हैं। बरेली से तेज तर्रार पत्रकार अनुरोध भरद्वाज को मेरठ का समाचार संपादक बनाकर भेजा जा रहा है। मेरठ से तरुण कंचन को DNE बनाया गया है। मेरठ में DNE युवा भूपेश को मुरादाबाद भेजा जा रहा है। इन तबादलों और प्रमोशन से कई लोग खुश हैं तो कई नाराज। एनसीआर में जल्दी ही अखबार को कई लोग बाय बोलने वाले हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन