Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राहुल ने वन इंडिया हिन्दी के नोएडा मुख्यालय में ज्वाइन किया

बुलंदशहर के युवा पत्रकार राहुल गोयल ने नई पारी की शुरुआत की है. उन्हें वन इंडिया हिन्दी के नोएडा मुख्यालय में सब एडिटर पद पर नियुक्त किया गया है. वे इससे पहले बुलंदशहर में काम कर रहे थे. वह नवभारत टाइम्स, भास्कर डॉट कॉम, पत्रिका डॉट कॉम, हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी, और वॉयस ऑफ लखनऊ के लिए जिले की खबरें भेज रहे थे.

2011 से अभी तक दो विधानसभा चुनाव और एक लोकसभा चुनाव की कवरेज का उन्हें अनुभव है. उन्होंने कई बड़ी खबरों पर काम किया और कई खबरें ब्रेक भी कीं. 2014 में उनके द्वारा बनाया एक वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि बीबीसी समेत दुनिया की कई बड़ी वेबसाइटों ने उनका इंटरव्यू छापा.

राहुल गोयल के बड़े भाई वरुण कुमार भी पत्रकार हैं. वह अपने करियर के 15वें साल में एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. राहुल के पिता स्वर्गीय सुभाष गोयल भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पत्रकारिता में बड़ा नाम रहे. दैनिक जागरण, इंडियन एक्सप्रेस, जनसत्ता एक्सप्रेस समेत कई संस्थानों से वह जुड़े रहे थे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन