Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार विवेक त्रिपाठी ने ‘प्राइम न्यूज़’ को अलविदा कहा, ‘आज की खबर’ से जुड़े ब्यूरो चीफ के रूप में

लखनऊ : वरिष्ठ पत्रकार विवेक त्रिपाठी ने प्राइम न्यूज़ को अलविदा कह दिया है। उन्होंने लखनऊ से शुरू होने जा रहे राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल “आज की खबर” से अपनी नई पारी की शुरुआत की है। यूपी की राजनीति और ब्यूरोक्रेसी में गहरी पकड़ रखने वाले तेज-तर्रार पत्रकार विवेक त्रिपाठी को चैनल में ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विवेक त्रिपाठी के पास प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 25 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने 1999 में लखनऊ से टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान, नवभारत (भोपाल), और दैनिक जागरण (देहरादून) में काम किया। देहरादून में साढ़े तीन साल तक योगदान देने के बाद वे अपने गृह नगर कानपुर लौटे, जहां वे हिंदुस्तान की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे।

दैनिक जागरण और अमर उजाला में उनकी सक्रिय और प्रभावशाली पत्रकारिता आज भी चर्चा का विषय है। 2013 में विवेक त्रिपाठी लखनऊ में अमर उजाला से जुड़े, और 2021 में उन्होंने एबीपी न्यूज़ का रुख किया। ढाई साल की उल्लेखनीय अवधि के बाद वे ज़ी न्यूज़ में कार्यरत रहे। पिछले एक वर्ष से वे प्राइम न्यूज़ में स्टेट हेड के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां उन्होंने ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी कई चर्चित और प्रभावशाली सीरीज़ चलाईं।

लखनऊ स्थित “आज की खबर” एक तेजी से उभरता हुआ राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल है, जिसे डॉ. चंद्रसेन वर्मा लेकर आ रहे हैं। यह चैनल कई डिजिटल और प्रसारण प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। डॉ. वर्मा की अगुवाई में जल्द ही कई अन्य वरिष्ठ पत्रकार भी इस नेटवर्क से जुड़ने वाले हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. Uma Shankar

    October 18, 2025 at 12:25 pm

    Bureaucracy को “ब्यूरॉक्रसी” होना चाहिये, “ब्यूरोकेसी” ग़लत शब्द है। “ज़िम्मेदार” अशुद्ध है, सही है “ज़िम्मादार”।

  2. Uma Shankar

    October 18, 2025 at 12:28 pm

    Bureaucracy को “ब्यूरॉक्रसी” होना चाहिये, “ब्यूरोक्रेसी” ग़लत शब्द है। इसी प्रकार “ज़िम्मेदारी” अशुद्ध है, सही है “ज़िम्मादारी”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन