Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘आज की ख़बर’ न्यूज चैनल में आउटपुट एडिटर बने रामबाबू गौतम

लखनऊ। मीडिया जगत में 15 साल से अधिक अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार रामबाबू गौतम ने अब ‘आज की ख़बर’ न्यूज चैनल में बतौर आउटपुट एडिटर नई जिम्मेदारी संभाली है। रामबाबू गौतम को डेस्क मैनेजमेंट और प्रोडक्शन में गहरी समझ के लिए जाना जाता है।

लखनऊ विश्वविद्यालय से मीडिया राइटिंग में डिप्लोमा करने के बाद उन्होंने वर्ष 2011 में ईटीवी (रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद) से बतौर कॉपी एडिटर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद 2014 में उस्मानिया यूनिवर्सिटी, हैदराबाद से पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने द डेक्कन क्रॉनिकल, द हंस और उस्मानिया कोरियर जैसे प्रमुख अंग्रेजी अख़बारों में रिपोर्टिंग की।

रामबाबू गौतम ने अपने करियर में कई प्रमुख न्यूज़ संस्थानों में काम किया है। समाचार प्लस में असिस्टेंट प्रोड्यूसर, न्यूज़-18 में प्रोड्यूसर और आईबीसी-24 (एमपी-छत्तीसगढ़) में सीनियर प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2019 में वे भारत समाचार से जुड़े, जहां 2023 तक आउटपुट हेड के रूप में सेवाएं दीं। इसके बाद हिन्दी ख़बर में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्य करते हुए उन्होंने डेस्क टीम का नेतृत्व किया।

अब रामबाबू गौतम डॉ. चंद्रसेन वर्मा के नेतृत्व में लखनऊ से शुरू हो रहे नेशनल चैनल ‘आज की ख़बर’ से जुड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि यह चैनल देशभर में अनुभवी पत्रकारों की टीम के साथ जल्द ही कई प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर ऑनएयर होने जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन