Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अतिका फ़ारूक़ी अब इंडिपेंडेंट क्रिएटर बनेंगी, अपना ब्रांड और अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म खड़ा करने जा रही हैं!

मनोरंजन पत्रकारिता और टीवी की जानी-मानी आवाज़ अतिका फ़ारूक़ी ने एलान किया है कि अब वे पूरी तरह इंडिपेंडेंट, क्रिएटर–ड्रिवन और इम्पैक्ट–फोकस्ड स्पेस में काम करेंगी। सोशल मीडिया पर किए गए एक लंबे पोस्ट में अतिका ने बताया कि क़रीब 20 साल तक स्टार, वायाकॉम18, जियो, सीएनएन समेत कई बड़ी मीडिया कंपनियों में काम करने के बाद अब वह अपना ब्रांड और अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म खड़ा करने जा रही हैं।

अतिका ने लिखा कि बीस साल की नौकरी के दौरान उन्हें बड़े प्लेटफॉर्म, मेंटर्स और मौका देने वाले लोगों के प्रति गहरी कृतज्ञता है, लेकिन अब वे मीडिया की नई दुनिया में एक स्वतंत्र क्रिएटर के तौर पर काम करना चाहती हैं।

दो ट्रैक पर काम: ‘ब्रांड अतिका’ और नया यूट्यूब चैनल

अतिका ने अपने नए सफ़र को दो हिस्सों में बाँटकर समझाया है–

1. ‘ब्रांड अतिका’ – चेहरा, आवाज़ और पर्सनालिटी के तौर पर पार्टनरशिप

इस मॉडल में अतिका खुद एक ब्रांड के रूप में सामने होंगी। यानी ब्रांड्स और प्लेटफॉर्म उन्हें क्रिएटर, इंफ्लुएंसर, प्रेजेंटर, होस्ट, कल्चरल वॉयस या ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जोड़ सकेंगे।

उनका कहना है कि यह उनकी पर्सनालिटी, अनुभव और विश्वसनीयता पर खड़ा मॉडल होगा, जिसमें वे सीधे ब्रांड्स के साथ कोलैब करेंगी।

2. नया डिजिटल ब्रांड / यूट्यूब चैनल – कंटेंट इकोसिस्टम

दूसरा हिस्सा एक स्वतंत्र डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो यूट्यूब पर होगा। यहां वे प्रीमियम बातचीत, सांस्कृतिक टिप्पणी, सिनेमा और साहित्य पर इनसाइट्स और मीनिंगफुल डिजिटल स्टोरीटेलिंग पेश करेंगी।

ब्रांड्स इस चैनल के साथ एक प्रॉपर्टी के तौर पर भी कोलैब कर सकेंगे।

किस तरह के कोलैब चाहती हैं अतिका?

अपने पोस्ट में अतिका फ़ारूक़ी ने साफ–साफ लिखा है कि वे किस तरह की साझेदारियाँ चाहती हैं और कहाँ–कहाँ उन्हें ब्रांड्स, OTT प्लेटफॉर्म और प्रोडक्शन हाउस इस्तेमाल कर सकते हैंः

लीडिंग एक्टर्स और इंडस्ट्री लीडर्स के साथ बातचीत OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए, लाइव ऑन–स्टेज इवेंट्स के लिए और अपने नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर – अतिका ‘इन कन्वर्सेशन’ वाले हाई–एंड टॉक्स करना चाहती हैं। OTT प्लेटफॉर्म की कंटेंट हेड अतिका का दावा है कि 2006 से अब तक उन्होंने 50,000 से ज़्यादा फिल्में और वेब सीरीज़ देखी और उन पर बात की है। वे छह से ज़्यादा राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में एंटरटेनमेंट टीमों की हेड रह चुकी हैं। इस अनुभव के आधार पर वे खुद को OTT के कंटेंट हेड जैसी जिम्मेदारी के लिए भी पेश कर रही हैं।

इंटरनेशनल टीवी शो की होस्ट वे एक प्रीमियम इंटरनेशनल टीवी शो होस्ट करना चाहती हैं, जो मॉडर्न आइडियाज़, भारतीय संस्कृति और कॉस्मोपॉलिटन स्टाइल को सेलिब्रेट करे। लीडरशिप टॉक्स और मोटिवेशनल स्पीकिंग अतिका TEDx स्पीकर भी रह चुकी हैं। वे अपने करियर और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अनुभवों को हिंदुस्तानी स्टोरीटेलिंग स्टाइल में, ‘आर्मी माइंडसेट’ से निकली कहानियों के साथ, बताने के लिए लीडरशिप टॉक्स करना चाहती हैं।

ब्रांड एंडोर्समेंट और कोलैबोरेशन वे ऐसे ब्रांड्स के साथ काम करना चाहती हैं जो क्लास, इंटेलेक्ट, कल्चर और एलीगेंस को मिलाकर अपनी इमेज बनाना चाहें – यानी खुद के तौर पर भी और अपने नए प्लेटफॉर्म के ज़रिए भी। फिल्म–वेब सीरीज़–एड में एक्टिंग अतिका खुद को ट्रेनिंग प्राप्त अभिनेत्री, थिएटर बैकग्राउंड की लीड एक्ट्रेस बताती हैं और कहती हैं कि वे एक नेटफ्लिक्स फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विजेता कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। वे आगे भी फीचर फिल्म, वेब सीरीज़ और एड–फिल्म्स में एक्टिंग के लिए खुली हैं।


अतिका फ़ारूक़ी का यह पोस्ट उस ट्रेंड का हिस्सा है जिसमें टीवी–न्यूज़ और मेनस्ट्रीम मीडिया के जाने–माने चेहरे अपनी नौकरी छोड़कर या उससे बाहर निकलकर स्वतंत्र डिजिटल ब्रांड बना रहे हैं। अतिका ने साफ़ संकेत दिया है कि वे ‘सैलरी वाली जॉब’ से निकलकर अब अपने नाम और अपने कंटेंट पर दांव लगा रही हैं – और चाहती हैं कि ब्रांड्स सीधे उनसे और उनकी टीम से बात करें।

पोस्ट के अंत में उन्होंने साफ लिखा है कि वे और उनकी टीम कोलैबोरेशन के लिए तैयार हैं और इच्छुक ब्रांड/प्लेटफॉर्म इन्हें इन ईमेल आईडी पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैंः

[email protected]

[email protected]

मीडिया इंडस्ट्री के लिए ये एक और संकेत है कि ऑन–स्क्रीन चेहरों को अब सिर्फ़ चैनल का एंकर नहीं, खुद के नाम से चलने वाला ‘ब्रांड’ बनकर भी सोचना पड़ रहा है – और अतिका फ़ारूक़ी ने इस दिशा में औपचारिक क़दम उठा दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन