Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव के खिलाफ अफवाह फैलाने को लेकर सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज!

शीतल पी सिंह-

980 काल वाली अफवाह फैलाने के मामले में अखिलेश यादव का नाम घसीटने के मामले में समाजवादी पार्टी के सचिव ने इटावा में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पिछले तीन चार दिनों से बीजेपी/संघ आदि से संबंधित अकाउंट्स ने बिना किसी आधार के यह अफ़वाह फैलाई है कि टिन्नू यादव और अखिलेश यादव के बीच 980 बार बातचीत होने का CDR पुलिस ने हासिल किया है।

Hindi document page with a letterhead at the top and eight numbered paragraphs discussing a political party, media, and related allegations.
Official affidavit page with handwritten signatures and a circular stamp; contains Hindi text, dates, and an annexures section.

अखिलेश यादव ने BJP सांसद निशिकांत दूबे को पोस्ट डिलीट करने के लिए 10 मिनट का समय दिया था. ऐसा न करने पर क़ानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज कराने की बात कही गई. पर सांसद दूबे ने अब तक पोस्ट नहीं हटाया है।
-पंकज झा, वरिष्ठ पत्राकर


ममता त्रिपाठी-

अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ FIR कराने की बात कही है अगर दुबे अपना ट्वीट डिलीट नहीं करते हैं तो!!

अखिलेश जी आप मुकदमा दर्ज करवा कर दिखाएं तो मान जाएं कि आप इस प्रदेश में मुख्यमंत्री रह चुके हैं वरना तो सब कोरी बातें है…

Screenshot of Akhilesh Yadav's tweet in Hindi arguing about parliamentary rights and political criticisms.

कुलदीप यादव-

निशिकांत दुबे पर FIR दर्ज!

अयोध्या चढ़ावे घोटाले की सच्चाई छुपाने के लिए झूठी पोस्ट डालने वाले BJP सांसद निशिकांत दुबे को अखिलेश यादव जी ने 10 मिनट का अल्टीमेटम दिया था। अब FIR हो गई है!

ये वही दुबे हैं जो देवघर बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन घुसपैठ कर पुलिस से मारपीट कर चुके हैं, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर भी झूठ फैलाकर हिंदू समाज को बांटने की साजिश रच रहे थे।

समाजवादी पार्टी का साफ संदेश है!!

नफरत फैलाओगे तो बख्शा नहीं जाएगा! झूठ बोलोगे तो जवाब देना पड़ेगा!

अब अदालत में हिसाब दो दुबे जी… 10 मिनट नहीं, पूरी उम्र हिसाब चलेगा!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन