Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

न्यूज़ इंडिया 24×7 का इंस्टाग्राम पर नया कीर्तिमान, 100K फॉलोअर्स का आंकड़ा पार

जून में करीब 6.5 करोड़ व्यूज़ हासिल करने का दावा, डिजिटल टीम की मेहनत और तेज़ कंटेंट रणनीति का मिला बड़ा परिणाम..

Celebration poster for 100K Instagram family milestone with gold balloons and a large Instagram logo, 'Thank You' message.

नोएडा- डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच न्यूज़ इंडिया 24×7 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक नया मुकाम हासिल करने का दावा किया है। चैनल के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने 100K (एक लाख) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही चैनल का कहना है कि जून 2026 के दौरान उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 65 मिलियन (6.5 करोड़) व्यूज़ दर्ज किए गए।

चैनल का मानना है कि यह उपलब्धि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उसकी बढ़ती स्वीकार्यता और दर्शकों के भरोसे का संकेत है। न्यूज़ इंडिया 24×7 के अनुसार, इंस्टाग्राम पर लगातार बढ़ती पहुंच इस बात का प्रमाण है कि बड़ी संख्या में दर्शक उसके समाचार और वीडियो कंटेंट को पसंद कर रहे हैं।

चैनल ने इस सफलता का श्रेय अपनी डिजिटल टीम को दिया है। प्रबंधन का कहना है कि युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए रील्स, तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़, आकर्षक ग्राफिक्स और समसामयिक विषयों पर वीडियो ने सोशल मीडिया पर मजबूत उपस्थिति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

न्यूज़ इंडिया 24×7 का कहना है कि उसका उद्देश्य बिना किसी पक्षपात के देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें दर्शकों तक पहुंचाना है। चैनल के अनुसार, संपादकीय टीम आगे भी निष्पक्ष, जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता के अपने प्रयास जारी रखेगी।

चैनल के शीर्ष प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर अपने दर्शकों, पाठकों और सोशल मीडिया फॉलोअर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम की मेहनत और दर्शकों के निरंतर समर्थन का परिणाम है। साथ ही भविष्य में भी डिजिटल पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए बेहतर और विश्वसनीय कंटेंट उपलब्ध कराने का भरोसा जताया गया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन