Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

लगता है कि ये वाले पत्रकार मोदी जी की विदेश यात्राएं बंद करवाकर ही मानेंगे!

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ब्लेक जॉनसन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। पत्रकार ने अपने बयान में कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी बिना स्क्रिप्ट वाले प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से बचते हैं और इसके बजाय पहले से तय (स्टेज-मैनेज्ड) कार्यक्रमों में शामिल होना पसंद करते हैं।”

यह टिप्पणी सामने आने के बाद सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स पत्रकार की आलोचना कर रहे हैं, जबकि अन्य इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया कि इस बयान के बाद पत्रकार के खिलाफ ऑनलाइन विरोध अभियान चल सकता है। हालांकि, इस संबंध में किसी संगठित बहिष्कार (बायकॉट) अभियान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल ब्लेक जॉनसन की टिप्पणी और उस पर आई प्रतिक्रियाओं को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है।


लगता है कि ये विदेशी पत्रकार मोदी जी की विदेश यात्राएं भी बंद करवाकर मानेंगे।
कह रहे हैं कि मोदी केवल वही प्रेस कांफ्रेंस करते हैं जो स्क्रिप्टेड हो, स्टेज मैनेज्ड हो।
अब बताइए ऐसी बेइज़्ज़ती कोई करता है क्या….और एक बार नहीं बार-बार हो रही है। अमेरिका, नीदरलैं, नार्वे और अब ऑस्ट्रेलिया।
बेचारे घर में तो चैन से रह नहीं पाते इसलिए भाग-भागकर विदेश जाते हैं, अब ये नामुराद फिरंगी वहाँ भी पीछे पड़ गए हैं।
लगाइए ईडी, सीबीआई इनके पीछे मोदीजी। ये ऐसे नहीं मानेंगे।
-मुकेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार


मनीष सिंह-

सोचिए, आप मंच पर खड़े है। लाइट्स चमक रही, कैमरे खटक रहे, माइक सामने लगा है। हॉल भरा है, लेकिन दिमाग खाली। अरे, भूल गए जो बोलना था!!!फुरफुर्स फुर, सुना रहा है??

पर डरिये मत। समय बदल गया है, तकनीक भी। तो नेता बनना इतना आसान कभी न था। आपकी मदद के लिए “डेसव्यू TP300” आ चुका है! दोस्तों, ये जादू है।

ये 19 इंच का हाई-ब्राइट मॉनिटर वाला टेलीप्रॉम्प्टर। आपके सामने शीशे की तरह लग जाता है।

आप किसी की लिखी हुई स्क्रिप्ट पढ़ रहे है, मगर जनता को लगेगा, कि आप सीधे उनकी आँखों में देखकर- हृदय से हृदय की बात कर रहे है।

इसकी ब्राइटनेस 1000 cd/m² है। याने मतलब दोपहर की धूप में भी स्क्रिप्ट पढ़ सकते है। याने पहले तो हम लोग धूप में स्क्रिप्ट पढ़ने के चक्कर में चश्मा लगाते थे, अब चश्मा लगाने की ज़रूरत नहीं।

ये टेलीप्रॉम्प्टर खुद ही सनशेड के साथ आता है। और पोर्टेबल तो ऐसा कि एक ब्रीफकेस में समा जाए। इसका हॉर्ड केस आता है, जो खुद भी स्टैंड बन जाता है। मतलब आप बैग में रखकर, विदेश भी ले जा सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया सेशेल्स, बुरुंडी, बुर्किना फासो .. जहां मर्जी! यह हर जगह सफाई से काम करता है।

हाइट एडजस्टमेंट 1.5 फीट से 5.5 फीट तक। मतलब अगर नेता नाटा हो, बौना हो। या कि कुछ लाशो पर चढ़कर 6 फुटा बन गया हो, सबके काम आता है। जी हां, TP300 की हाइट एडजस्टेबल है।

और इसका असली फीचर तो मैनें अभी बताया ही नही। इसमे है ब्लू टूथ रिमोट..!! स्क्रिप्ट तेज़ करनी है? रिमोट दबाओ। धीमी? फिर दबाओ। गलती से आगे निकल गई? पीछे करो।

ये रिमोट इतना स्मार्ट है कि आपको लगेगा कि आपका पर्सनल असिस्टेंट स्टेज पर खड़ा है। अगर स्क्रिप्ट में टाइपो हो गया तो? कोई बात नही। वह आपकी गलती नही, भाषण लेखकों और सलाहकारों की है। उन्हें बदल दीजिये।

TP 300 एक शानदार टूल है। यदि किसी देश की जनता बेवकूफ हो, और लम्बी लम्बी फेंकने को सच्चे नेता की पहचान मानती हो, TP 300 आपको वहां पर राजा बना सकता है।

बस आपको आपको एक अच्छे गपोड़ी को नौकरी पर रखकर, बड़े विजन के भाषण लिखवाने हैं। जो विज्ञान के सिद्धांत, गणित के फार्मूले, इतिहास के दो चार नाम, सॉफ्टवेयर के कोड, थोड़ी लच्छेदार अंग्रेजी, थोड़े व्हाट्सप के पैराग्राफ मिलाकर भाषण तैयार कर दे।
एन्ड देन यू गो।

दोस्तों, डेसव्यु TP 300 वो साथी है, जो आपका साथ सालोसाल निभाएगा। आपको कभी अकेला नहीं छोड़ेगा। चाहे धूप हो, बारिश हो, या दिमाग काम न कर रहा हो — ये हमेशा तैयार।

अगर आप भी एस्पायरिंग लीडर हैं, तो इसका इस्तेमाल करें। अभी इस देश की जनता को अक्ल आने में थोड़ा वक्त और बचा है। इतने दिनों में फायदा उठा लें।

और बड़े नेता बने, एक छोटे इन्वेस्टमेंट में। विशेष ऑफर, मानसून ऑफर का लाभ उठाएं।

आह, कीमत?? दोस्तों, सरकारी खरीद में मैं इसे 41,81,090 में बेचता हूँ। लेकिन अभी स्टॉक क्लियरिंग सेल चल रही- मानसून ऑफर में यह मात्र 1,81,090 में होम डिलीवरी। डिस्काउंट कोड, कमेंट में CHUTIA लिखे, और एडिशनल 10% डिस्काउंट पायें।

थैंक्यू फ़ॉर योर अटेंशन!!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन