Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया डेली 24×7 के चेयरमैन साहिल मंगला 2025 से मेरी सैलरी दबाए बेठे हैं, देखें नोटिस

सेवा में,

संपादक महोदय

Bhadas4Media

सर,

मैंने 8 जून 2023 को ज्वॉइन किया था और 25 दिसंबर 2025 को मेरा लास्ट वर्किंग डे था लेकिन अभी तक मेरा FNF क्लियर नहीं हुआ है और ना ही मुझे रिलीविंग लेटर मिला है…

14 फरवरी 2026 को कंपनी की तरफ से ये तो बताया गया कि मेरा कितना FNF बनता है और मैंने उसे OK भी कर दिया था लेकिन अभी तक INDIA DAILY 24X7 की तरफ से कोई पेमेंट नहीं की गई. इसके लिए मैंने कई बार साहिल मंगला जी (Chairman to the Board, Sapphire Media Limited & Radio BIG FM) को फोन किया, ई-मेल किया, व्हाट्सऐप पर मैसेज किया लेकिन कोई जवाब नहीं आया.

मैंने 12-15 बार ई-मेल के जरिए और 15 से 20 बार फोन के जरिए HR में श्वेता कुलश्रेष्ठ, किंटी भल्ला और नेहा शर्मा से बात की और अकाउंट में मनोज कुमार से बात की लेकिन किसी ने सही जवाब नहीं दिया कि कब तक पेमेंट होगी और इन लोगों ने मेरा फोन उठाना भी बंद कर दिया.

जब पेमेंट नहीं हुई तब मैंने थक हारकर 26 मई 2026 को INDIA DAILY 24X7, साहिल मंगला (Chairman to the Board, Sapphire Media Limited & Radio BIG FM) और Sapphire Media Limited को नोटिस भिजवाया, वकील के जरिए.

तब HR से नेहा शर्मा और अकाउंट से मनोज कुमार का फोन आया कि आप नोटिस वापस ले लीजिए आपकी पेमेंट हो जाएगी. तब मैंने कहा कि नोटिस में यही लिखा है कि पेमेंट होते ही नोटिस अमान्य हो जाएगा तब मनोज कुमार ने कहा कि मैनेजमेंट से बात करके बताता हूं और तब से लेकर अबतक कंपनी की ओर से किसी ने कॉन्टैक्ट नहीं किया, साहिल मंगला समेत सभी लोग ना तो फोन उठाते हैं और ना ही ई-मेल पर जवाब देते हैं.

अभी तक ना तो FNF की पेमेंट हुई है और ना ही रिलीविंग लेटर मिला है.

Legal letter header from Akshit Tyagi, Advocate, Supreme Court of India, dated 26 May 2026, with recipient addresses; subject: Legal Notice for Recovery of Salary Dues.
A typed, five-item, numbered document detailing a client's engagement as a Senior Producer, his resignation and final settlement, including a settlement amount and multiple HR communications dated in 2025–2026.
Page from a formal letter detailing settlement delays, HR communications, and wage claims (paragraphs 6–10) with monetary amounts in Rs.
Page excerpt from a legal document with bold headings 'Criminal Breach of Trust' and 'Cheating', listing statutory text (S.316(1), B.N.S., 2023) and detailed definitions in italicized paragraphs.
Page of a legal notice with signature and stamp. Signed by Akshit Tyagi (Advocate).

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए मेल पर आधारित

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन