Connect with us

Hi, what are you looking for?

दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने 400 से ज्यादा कॉक्रोचों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक किए!

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे Cockroach Janata Party (CJP) के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित फर्जी और भ्रामक कंटेंट पर बड़ा दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन से जुड़े कई भ्रामक पोस्ट, वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल की जा रही थीं, जिनमें कुछ सोशल मीडिया अकाउंट पाकिस्तान से संचालित होने का भी पता चला है। ऐसे 400 से अधिक सोशल मीडिया हैंडल की पहचान कर उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है।

शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि छात्र-नेतृत्व वाले इस आंदोलन में सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम, का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि वायरल हो रही कई पोस्ट, वीडियो और तस्वीरें पूरी तरह भ्रामक हैं और लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से प्रसारित की जा रही हैं।

डीसीपी ने कहा कि पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर CJP के बैनर तले प्रदर्शन जारी है। आज के दौर में युवाओं के लिए सोशल मीडिया सूचना का प्रमुख माध्यम बन चुका है, लेकिन हर वायरल सामग्री को सही मान लेना उचित नहीं है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी पोस्ट या वीडियो को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। उनका कहना था कि गलत जानकारी तेजी से फैलने पर कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रदर्शन से जुड़े फेक न्यूज, एआई से तैयार वीडियो (AI-generated content), डीपफेक और एडिटेड वीडियो का जवाब देने के लिए पुलिस अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लगातार तथ्यात्मक जानकारी साझा कर रही है।

पुलिस का कहना है कि उसका उद्देश्य अफवाहों और भ्रामक दावों पर रोक लगाना तथा लोगों तक सही और प्रमाणिक जानकारी पहुंचाना है, ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो।

Related News…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन