Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

दैनिक जागरण में स्कूटी लाइसेंस पर छपी ये खबर तो एक दूसरे का ही खंडन कर रही है!

उत्तराखंड में दैनिक जागरण की एक अजीबो गरीब खबर से जनता में असमंजस की स्थिति बन चुकी है। जागरण ने अपने देहरादून एडिशन में गियर वाली मोटरसाइकिल से स्कूटी के लाइसेंस पर ऐसी खबर छापी है कि लोगों ने अखबार पढ़ना तक छोड़ दिया है, ऐसी खबर है। नीचे पढ़ें देखें….


गुणानंद जखमोला-

तो इसलिए लोगों ने छोड़ दिया अखबार पढ़ना

  • जनता भ्रम में, कौन सी खबर सही, कौन सी गलत

एक हिन्दी दैनिक के देहरादून एडिशन में कुछ दिन पहले स्कूटी बनाम बाइक लाइसेंस के मुद्दे पर दो दिन अलग-अलग खबर छपी। इसके बाद ही जनता में स्कूटी और मोटरसाइकिल लाइसेंस को लेकर बहस छिड़ गयी।

अहम बात तो यह है कि एक ही अखबार में प्रकाशित दोनों खबरें ही एक-दूसरी खबर का खंडन कर रही थी। पाठक दुविधा की स्थिति में हैं कि आखिर सच्ची खबर क्या है? कौन सी खबर को विश्वसनीय मानें। मजेदार बात यह है कि आरटीओ देहरादून संदीप सैनी का बयान है कि जन विश्वास अधिनियम की धारा 9 के सेक्शन 9 को ही हटाया गया है जो कि लर्निंग लाइसेंस से संबंधित है।

अन्य व्यवस्थाएं यानी धारा 9 का सेक्शन 6 यथावत लागू है। महज पुराने बेअसर नियमों को खत्म किया गया है जो आज के युग में प्रभावी नहीं हैं। रिपोर्टर धारा और उपधारा में बह गया।

Hindi newspaper article about motorcycle license rules; includes a photo of a rider on a motorcycle on a road.
Hindi newspaper article about new motorcycle license rules; photo shows a rider on a scooter on a road.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन