Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

दैनिक भास्कर से पारी समेटकर अवनीश मिश्रा दैनिक जागरण में वापस लौटे!

Portrait of a smiling man with glasses at night, wearing a maroon shirt, outdoor lights in the background.

पत्रकार अवनीश कुमार मिश्रा के बारे में ताजा अपडेट सामने आया है। उन्होंने एक बार फिर दैनिक जागरण में वापसी की है।

दैनिक भास्कर से लगभग एक साल तीन महीने की पारी समेटकर वह जागरण में लौटे हैं। भास्कर में वह बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत थे।

दैनिक जागरण से ही अपने पत्रकारिता करियर की पारी शुरू करने वाले अवनीश इस बार लखनऊ में बतौर चीफ रिपोर्टर अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं।

यह जानकारी साझा करते हुए उन्होंने एफबी पर लिखा है-

कुछ सफर कभी खत्म नहीं होते हैं। बस एक नए पड़ाव के साथ फिर शुरू होते हैं। लखनऊ में चीफ रिपोर्टर की जिम्मेदारी के साथ एक बार फिर दैनिक जागरण परिवार में वापसी की।
यह संस्थान नहीं अपना घर-परिवार है। यहां से जुड़ी पुरानी यादें, सीख और रिश्ते हमेशा दिल के करीब रहे हैं। नई जिम्मेदारी, नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ एक बार फिर सफर शुरू कर रहा हूं। दैनिक जागरण में वापसी नहीं, अपने घर लौटने जैसा अहसास है।
बस प्रभु की कृपा बनी रहे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन