Connect with us

Hi, what are you looking for?

Media Job

टाइम्स नाउ को चाहिए टेक्नोलॉजी जर्नलिस्ट, आईनेक्स्ट को एंकर की जरूरत!

टाइम्स नेटवर्क ने अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ की डिजिटल टीम के लिए “टेक्नोलॉजी जर्नलिस्ट” की भर्ती निकाली है। यह पद अंग्रेजी पत्रकारिता के लिए है और चयनित उम्मीदवार को नोएडा के फिल्म सिटी स्थित कार्यालय से काम करना होगा।

संस्थान को टेक्नोलॉजी पत्रकारिता में 2 से 5 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों की तलाश है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, गेमिंग, टेक्नोलॉजी नीति और डिजिटल ट्रेंड्स की समझ रखने वाले पत्रकार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। संस्थान ने तत्काल ज्वाइन करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने की बात कही है।

उम्मीदवार के पास खबरों की खोज, रिसर्च, तथ्यों की जांच और समाचार संकलन का अच्छा अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा SEO और AEO की जानकारी, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS) पर काम करने का अनुभव और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वेबसाइट का ट्रैफिक बढ़ाने की क्षमता भी अपेक्षित है।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी आवेदन किया जा सकता है। यह पद कार्यालय से काम करने के लिए है और कार्यस्थल नोएडा का फिल्म सिटी होगा।

Times Network hiring Technology Journalist (English) for Times Now in Noida Film City; includes requirements and a QR code to apply.

दैनिक जागरण आईनेक्स्ट को चाहिए एंकर, कानपुर में मिलेगी जिम्मेदारी

दैनिक जागरण समूह के युवा अखबार आईनेक्स्ट (inext) ने सोशल मीडिया के लिए “एंकरों” की भर्ती निकाली है। संस्थान को ऐसे एंकरों की तलाश है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर्षक अंदाज में खबरें और अन्य विषयों से जुड़ी सामग्री प्रस्तुत कर सकें।

आईनेक्स्ट की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक, चयनित एंकरों को सोशल मीडिया हैंडल के लिए वीडियो कंटेंट प्रस्तुत करना होगा। उनकी जिम्मेदारी कहानियों को प्रभावशाली अंदाज में दर्शकों तक पहुंचाने और व्यापक दर्शक वर्ग से जुड़ने की होगी।

इस पद के लिए कार्यस्थल कानपुर निर्धारित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अपना सीवी [email protected] पर भेज सकते हैं। इसके अलावा 8318272885 नंबर पर व्हाट्सऐप के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन