Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

भारत24 के ‘द JC शो’ में डॉ जगदीश चंद्र से जानिए; रूसी तेल पर डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी का रूख!

‘भारत 24’ के लोकप्रिय शो ‘THE JC SHOW’ में चैनल के सीईओ एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने देश-दुनिया से जुड़े अहम राजनीतिक व कूटनीतिक घटनाक्रमों का गहन विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि रूसी तेल खरीद पर अमेरिका का यू-टर्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ निश्चय और ‘देश नहीं झुकने दूंगा’ के संकल्प की बड़ी नैतिक विजय है। घरेलू तेल संकट और गिरती लोकप्रियता के दबाव में ट्रंप के इस फैसले से भारत को ऊर्जा सुरक्षा, सस्ते आयात और टैरिफ से राहत जैसे बड़े रणनीतिक लाभ मिले हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के जामनगर दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि भारत को ‘सुपर रिफाइनरी पावर’ के रूप में देखकर दुनिया पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ के विज़न की कायल हुई है। इसके अलावा उन्होंने संघ शताब्दी वर्ष पर मोहन भागवत और पीएम मोदी के वैचारिक तालमेल, अमित शाह के पंजाब नशा मुक्ति अभियान और परिसीमन बिल की मजबूत संभावनाओं पर भी विस्तृत बात रखी।

घरेलू राजनीति पर चर्चा करते हुए डॉ. जगदीश चंद्र ने रेखांकित किया कि स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी शानदार कूटनीति से 10 में से 9 नगर निगमों में सरकार बनवाकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी संगठनात्मक क्षमता साबित की है। सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के सघन दौरे और जमीनी पकड़ के चलते वे बीजेपी का एक मजबूत और स्थायी चेहरा बनकर उभरे हैं, जिनके नेतृत्व में पार्टी 2028 का चुनाव लड़ सकती है। वहीं, बेहतरीन कानून-व्यवस्था और शीर्ष नेतृत्व के तालमेल से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की मजबूत वापसी के संकेत दिए।

गौरतलब है कि प्रसारण के दौरान ‘THE JC SHOW’ को YouTube पर उस समय 81 हजार लोग लाइव देख रहे थे, जिसके साथ यह शो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी चैनलों को पछाड़ते हुए नंबर वन पर रहा। पूरा शो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन