Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

सुधीर चौधरी को 15 करोड़ रुपये सैलरी का मुद्दा फिर गरमाया, हर्ष गोयनका ने दागा सवाल!

Male news anchor in a dark suit and orange tie stands in a TV studio, with an Orbit Wires & Cables sign on a lectern to his left and a colorful digital backdrop behind him.

गाहे-बगाहे मोदी सरकार और उनकी नीतियों की तारीफ करते रहने वाले बिजनेसमैन हर्ष गोयनका को डीडी न्यूज़ पर प्रसारित डिकोड के एंकर सुधीर चौधरी की सैलरी चुभने लगी है। गोयनका ने अपने एक ट्वीट के जरिए एक बार फिर से सुधीर चौधरी के सालाना 15 करोड़ रुपये की भारी भरकम तनख्वाह का मुद्दा छेड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि चौधरी को 15 करोड़ रुपये मिल रहे हैं जबकि ISRO चेयरमैन का सालाना वेतन 27 लाख रुपये है। उन्होंने इशारों इशारों में मोदी सरकार को इसपर विचार करने के संकेत दिए हैं। नीचे पढ़िए…


सौरभ यादव-

बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने जरूरी सवाल उठाया है कि प्रसार भारती एक स्टार एंकर वाले DD न्यूज़ शो पर साल के 15 करोड़ खर्च कर सकता है।

जबकि ISRO चेयरमैन की एक साल की सैलरी 27 लाख है, तो क्या हमें अपनी प्राथमिकताओं पर फिर से विचार नहीं करना चाहिए।


हर्ष गोयनका ने टैक्स पेयर के पैसे पर सुधीर चौधरी को दिए जा रहे 15 करोड़ के पैकेज की उपयोगिता पर सवाल उठाया। बहुत वाजिब सवाल उठाया है!
-नरेंद्र नाथ मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार


हर्ष गोयनका का ट्वीट (हिंदी में)-

अगर प्रसार भारती डीडी न्यूज़ पर किसी स्टार एंकर के कार्यक्रम के लिए सालाना 15 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है, जबकि इसरो के चेयरमैन का सालाना मूल वेतन लगभग 27 लाख रुपये है, तो क्या हमें अपनी प्राथमिकताओं पर फिर से विचार नहीं करना चाहिए?
अगर भारत अंतरिक्ष की दुनिया में नई ऊंचाइयां हासिल करना चाहता है और अपने सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों को इस क्षेत्र की ओर आकर्षित करना चाहता है, तो हमें उनकी प्रतिभा और योगदान के अनुरूप उन्हें पुरस्कृत भी करना होगा। हमारी महत्वाकांक्षाएं जितनी बड़ी हैं, वैज्ञानिकों को मिलने वाला प्रोत्साहन और सम्मान भी उसी स्तर का होना चाहिए।

Tweet by Harsh Goenka criticizing DD News spend vs ISRO pay, quoting ₹15 crore/year vs ₹27 lakh/year and urging prioritization of rewards.

अजीत अंजुम-

सवाल तो आपने सही उठाया है गोयनका साहब.

मोदी जी ने जेल रिटर्न एक तिहाड़ी की चापलूसी अर्जित करने के लिए 15 करोड़ सालाना का पैकेज दिया है. ये काम ISRO चेयरमैन तो नहीं कर पाएंगे न?

ये भी पढ़ें...

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन