Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

मोदी सरकार ने ‘4PM’ पर फिर किया हमला!

सरकार ने 4PM पर फिर किया हमला, 4PM नेशनल के इंस्टाग्राम (8.8 लाख फॉलोअर्स) अकाउंट को किया बैन

मोदी सरकार अब अपनी बर्बादी की कहानी खुद लिख रही है।

देश में रोज़ाना दर्जनों इंस्टाग्राम अकाउंट्स बैन किए जा रहे हैं। अब 4PM नेशनल के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी भारत में बैन कर दिया गया है। यह सरासर तानाशाही है।

Details screen: Your account is unavailable in India, with date and sections for why it happened and what you need to know.

न कोई नोटिस, न कोई वजह बताई गई। हालांकि, 4PM पर सरकार का यह पहला हमला नहीं है।

4PM सच दिखाता है और यही सरकार को पसंद नहीं है। हमारे ऊपर बार-बार हमले किए गए हैं। हमारे यूट्यूब चैनल को भी पहले दो बार बैन किया गया था। मामला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने के बाद ही बैन हटाया गया था।

लेकिन सरकार आखिर कब तक यह खेल खेलती रहेगी? मीडिया और जनता की आवाज़ दबाने के लिए जितने ज़्यादा अकाउंट्स बैन किए जाएंगे, सरकार के प्रति लोगों का गुस्सा उतना ही बढ़ेगा।

सरकार और उसके सलाहकारों को हमारी सलाह है कि यह खेल बंद कर दीजिए। लोकतंत्र में सवालों का जवाब बैन और पाबंदियों से नहीं, बल्कि तथ्यों और तर्कों से दिया जाता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन