Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

प्रेस क्लब के नाम पर पत्रकारों ने की अवैध चंदा वसूली

राजगढ़ (म.प्र.) : जिला मुख्यालय पर प्रेस क्लब के नाम पर भोपाल के दैनिक अखबारों के पत्रकारों ने राजगढ़ में लंबे समय से जमे अधिकारियों से मनमाना चंदा वसूली कर प्रेस की छबि खराब की जिसकी शहर में चर्चा है. अधिकारियों से प्रेस क्लब के नाम पर कुछ पत्रकारों ने अवैध चंदा वसूली कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुति के नाम पर की गई. इसका समाचार-पत्रों के माध्यम से कोई प्रचार–प्रसार भी नहीं किया गया. इसकी गणमान्य नागरिकों एवं कुछ वरिष्ठ पत्रकारों ने भी निंदा की। भ्रष्ट अधिकारियों के साथ पत्रकारों की मिली भगत एवं चमचागिरी करने की चर्चा जोरों पर है.

बड़े अधिकारियों के संरक्षण में अवैध चंदा वसूली कर कुछ पत्रकारों ने दिवाली मनाई, ऐसा जिला मुख्यालय पर जन चर्चा है. जिला मुख्यालय पर कुछ चापलूस पत्रकार अधिकारियों की चापलूसी कर विदाई समारोह के नाम पर तो कभी स्वागत के समारोह के नाम पर मनमानी वसूली करने लगे हैं. सभी प्रेस के सदस्यों को कार्यक्रम में नहीं जोड़ा जाता है जबकि कार्यक्रम प्रेस क्लब के नाम से आयोजित किया गया, ऐसा पहली बार नहीं हुआ. ऐसा हमेशा कुछ पत्रकार करते आ रहे हैं. चाहे सांस्कृतिक कार्यक्रम हो अथवा किसी अधिकारी का विदाई समारोह. सबमें चमचागिरी का बोलबाला ज्यादा दिखाई देता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन