Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

उत्तराखंड में दो फर्जी पत्रकारों की धुनाई

हल्द्वानी : एसओजी प्रभारी व पत्रकार बनकर ट्रांसपोर्ट नगर में कारोबारी से 50 हजार की वसूली करने वाले दो फर्जी पत्रकारों को पुलिस ने दबोच लिया। इस बीच एसओजी प्रभारी बनने वाले युवक ने कारोबारी के ऑफिस में कार्यरत एक युवक के हाथ पर बोतल से हमला कर दिया। बाद में खुद के सिर पर बोतल मार ली। मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई लगाई। फिर दोनों को टीपीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ट्रांसपोर्ट नगर में कारोबारी पप्पू महतोलिया का ऑफिस है। उनके यहां ऑनलाइन सामान आता है, यहीं से ग्राहकों को सामान की डिलीवरी पहुंचाई जाती है। ग्रह नक्षत्रों के यंत्र भी आते हैं। पप्पू के अनुसार करीब साढ़े आठ बजे अनुपम अरोरा व प्रशांत श्रोतिय नाम के दो युवक आए। इसमें अनुपम ने खुद को एसओजी प्रभारी व प्रशांत ने पत्रकार बताया और बोले, तुम लोग यहां ऑनलाइन सट्टा खिलवाते हो। ऐसे नहीं चलेगा, कहकर 50 हजार रुपये मांगे। पप्पू ने बताया, जब मैंने कहा कि मैं एसओजी या पुलिस को बुलाता हूं, तो दोनों भागने लगे। दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया।

इसी दौरान अनुपम नाम बताने वाले ने उनके आफिस में कार्यरत सूरज को बोतल मार दी और पत्रकार को पीटा कहकर खुद को भी मार ली। इस बीच जो भी वहां पहुंचा उसने दोनों की धुनाई लगाई। करीब घंटेभर तक ट्रांसपोर्ट नगर में हंगामा हुआ। बाद में कारोबारियों ने आरोपियों को टीपीनगर पुलिस के हवाले किया। एसओजी ने भी आरोपियों से पूछताछ की। कोतवाल कुलदीप असवाल ने भी प्रकरण की जानकारी ली। चौकी इंचार्ज कैलाश भैसोड़ा ने बताया, इसमें अनुपम अरोरा रुद्रपुर के लोक विहार कालोनी और प्रशांत श्रोतिय बरेली रोड धानमिल के पास का रहने वाला है। दोनों के पास किसी भी अखबार का आइकार्ड भी नहीं मिला। कोतवाल कुलदीप असवाल जब टीपीनगर चौकी पहुंचे तो अनुपम को देखकर बोले, यह तो अभी कोतवाली में मुझसे पत्रकार बनकर मिला और बिसलेरी का पानी पीकर आया था। दोनों को कुर्सी पर नहीं, हवालात में बंद करो। (साभार- दैनिक जागरण)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन