Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

व्हाट्सएप पर अधिकारी के खिलाफ टिप्पणी पर ‘जी संगम’ के स्ट्रिंगर समेत दो नामजद, एक गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी : व्हाट्सएप ग्रुप पर एक सदस्य ने एक डांस क्लिप डालकर एक आला अधिकारी के खिलाफ अभद्र कमेंट लिख दिया। इस संबंध में प्रभारी सहायक सूचना निदेशक ने ग्रुप एडमिन समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक डीके मिश्रा यहां ‘जी संगम’ के स्ट्रिंगर हैं।

प्रभारी सहायक सूचना निदेशक एवं जिला क्रीड़ाधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि व्हाट्सएप के एक ग्रुप पर बुधवार को एक सदस्य ने एक डांस क्लिप पोस्ट की थी, जिसके साथ एक कमेंट भी डाला गया। उस कमेंट के माध्यम से एक आला अधिकारी के खिलाफ अनर्गल बातें कही गई हैं। 

इस तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अभद्र कमेंट लिखने के आरोपी मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी नमन भल्ला और ग्रुप एडमिन डीके मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। डीके मिश्रा ‘जी संगम’ के लखीमपुर के स्ट्रिंगर हैं। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एक आरोपी नमन भल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की इस मनमानी से स्थानीय पत्रकारों में भारी रोष बताया जाता है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन