Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कोलकाता के रिपोर्टर को सस्पेंड कर अर्नब गोस्वामी ने बचा ली अपनी गर्दन!

रिपोर्टर जब फंसता है तो बॉस लोग सबसे पहले उससे अपना नाता तोड़ लेते हैं. रिपोर्टर को स्ट्रिंगर बता देंगे. स्ट्रिंगर को कह देंगे कि वो उनके यहां काम ही नहीं करता था. इसी क्रम में रिपब्लिक भारत चैनल के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी ने अपने कोलकाता रिपोर्टर को स्ट्रिंगर बताते हुए सस्पेंड कर दिया.

आर भारत की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कोलकाता के रिपोर्टर अभिषेक सेनगुप्ता को प्रोबेशन पर कार्यरत बताया गया. कहा गया है कि वे कंफर्म एंप्लाई नहीं थे. उनके प्रोबेशन को 25 मई 2021 से खत्म कर दिया गया है.

ज्ञात हो कि आर भारत के कोलकाता रिपोर्टर अभिषेक सेनगुप्ता पर आरोप है कि उसने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर बिजनेसमैन का अपहरण कर लिया और 15 लाख की फिरौती मांगी. आरोपी अभिषेक सेनगुप्ता रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के बंगाली न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक बांग्ला’ में काम करते थे. वहां से उन्हें निलंबित कर दिया गया.

चैनल की विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभिषेक पर जालसाजी अपहरण जैसे गंभीर आरोप हैं और संस्थान ऐसे कुकृत्यों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है, इसलिएअभिषेक के प्रोबेशन को निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच जारी है.

देखें पूरी प्रेस विज्ञप्ति-

इस बीच कुछ लोगों का कहना है कि वेस्ट बंगाल पुलिस इस मामले में साजिशकर्ता के रूप में अर्णब गोस्वामी का नाम भी डाल कर पूछताछ कर सकती है. इसलिए अपनी गर्दन बचाने हेतु अर्णब ने पहले से ही खुद को अलग कर लिया.

मूल खबर-

रिपब्लिक टीवी के कोलकाता रिपोर्टर पर अपहरण और रंगदारी का मुकदमा दर्ज, अरनब को भी छूटे पसीने!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन